ब्रेकिंग!
देवरिया।मोबाइल फोन के माध्यम से आपत्तिजनक भाषा में धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित चार टीमों के संयुक्त प्रयास से की गई।
थाना कोतवाली क्षेत्र में वादी द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, ग्राम सोनाडी, थाना भलुअनी, जनपद देवरिया निवासी रोहित यादव पुत्र बैजनाथ यादव ने उसे मोबाइल फोन पर धमकी दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 628/2025, धारा 351(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित चार टीमों ने आरोपी की तलाश शुरू की और कोतवाली पुलिस को मिली मुखबिर की सूचना पर उसे सोनाडी, थाना भलुअनी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि इस तरह की हरकतों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें