*छेदीलाल का फरूवाही व मनोज मधुर का लोक संगीत लोगों को भाया।
*राम सिंह का सरजू लहर में खेले दशरथ ललनवा सराहा गया।
देवरिया।
ललितांजलि सांस्कृतिक संस्था गोरखपुर द्वारा , श्री राम जानकी धर्मार्थ न्यास, के सहयोग से,प्राचीन ठाकुर द्वारा मन्दिर हरैया कन्हौली में, पारम्परिक लोकोत्सव व विशिष्ट जन सम्मान कार्यक्रम में, लोककलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।
कार्यक्रम में सबसे पहले महाराजगंज से आये युवा गायक पवन राज ने सीता राम चरित अति पावन व बाजे रे मुरलिया बाजे,सुनाकर तालियां बटोरी।
इसके बाद चर्चित युवा गायक मनोज मधुर ने,परदेशिया बलम के बिना,रहलो न जाता और मत भुल इह परदेशी आपन गांव रे सहित कई भजन व गीत सुनाकर वाहवाही लूटी।
इसी कड़ी में इसी माटी के कलाकार,युवा गायक स्वतंत्र सिंह श्याम ने, सरयू लहर में खेलें दशरथ ललनवां, नैना देखि जुड़ाइल गाकर जबरदस्त प्रशंसा पाई।
इन गायकों के साथ आर्गन पर दिवाकर,पैड पर विजय व ढोलक पर धनंजय ने मधुर संगीत दिया।
अगली प्रस्तुति के रूप में, छेदीलाल यादव के दल ने पारम्परिक लोकनृत्य फरुआही की प्रस्तुति करके दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस प्रस्तुति में लुप्तप्राय लोकवाद्यों सिंहां, नगाड़ा की आवाज से वातावरण एकदम संगीतमय हो गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन बेचन राम पूर्व विधायक व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, अनुसूचित जाति जनजाति आयोग उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरकार ओलम्पियन /तीरंदाज संजीव कुमार सिंह व भाजपा नेता विजय कुमार के साथ संयोजक हरि प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में अतिथियों का माल्यार्पण और पटका पहनाकर स्वागत ईश प्रसाद सिंह व देव प्रसाद सिंह ने किया।
कार्यक्रम में, कन्हौली गांव में अन्तर्राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी व श्रीनेत ग्लोबल स्कूल की स्थापना के लिए ओलम्पियन, द्रोणाचार्य व अर्जुन अवार्डी संजीव कुमार सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बेचन राम ने, अपने उद्बोधन में, इस प्राचीन ठाकुर द्वारा मन्दिर और क्षेत्र की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा इस प्रकार का आयोजन करके अपने पूर्वजों की भूमि का गौरव बढ़ाने के सतत् प्रयास के लिए हरी प्रसाद सिंह जी को धन्यवाद दिया तथा तीरंदाजी अकादमी की सफलता हेतु श्री संजीव सिंह को हार्दिक शुभकामनाएं दिया।
आयोजन में मुख्य रूप से, संस्कार भारती देवरिया के अध्यक्ष अरुण बर्नवाल, महामंत्री राजेन्द्र जायसवाल, सुयश बाबा,भगवान सिंह, प्रदीप सिंह, शिक्षक रतन सिंह,आत्मदेव सिंह,ईश प्रसाद सिंह,देव प्रसाद सिंह, दिग्गज सिंह, अजय सिंह, राम,अनुज, रामचंद्र गुप्ता, रामाश्रय पटेल, गुलजार यादव सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें