Good Daily News...


मंगलवार, 27 मई 2025

कलेक्ट्रेट परिसर में बड़े मंगलवार के अवसर पर भंडारे का आयोजन

 




*डीएम श्रीमती दिव्या मित्तल ने की विधिवत पूजा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद*


ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर आयोजन की शुरुआत की।

         भंडारे में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे परिसर में भक्ति, सेवा और सौहार्द का वातावरण व्याप्त रहा।

        इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री अरुण कुमार राय, कोषाधिकारी श्री अतुल पांडेय सहित कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से प्रसाद वितरण एवं आयोजन की व्यवस्था में सहभागिता निभाई।

          जिलाधिकारी श्रीमती मित्तल ने कहा कि आस्था और जनसेवा के ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता को बल मिलता है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों को सफल संचालन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

16 साल के लड़के ने भाई-भाभी, भतीजे की हत्या , रोते हुए पुलिस से बोला- 2 दिन से खाना नहीं दिया था, जेल में खाना तो मिलेगा

 गोरखपुर में 16 साल के लड़के ने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की सोते वक्त हत्या कर दी। 9 साल की भतीजी ने उसे हत्या करते देख लिया और चिल्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789