Good Daily News...


मंगलवार, 20 मई 2025

नोमान इलाही सलमान खान:आईएसआई के जासूसी के लिए फेसबुक पर बनाई फर्जी प्रोफाइल,जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे

 


शामली।पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई लिए जासूसी करने के आरोप में 13 म‌ई को उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना के मोहल्ला बेगमपुरा का मूल निवासी नोमान इलाही को गिरफ्तार किया था। नोमान को पानीपत में सीआईए-1 ने गिरफ्तार किया था।नोमान हरियाणा पुलिस की कस्टडी में है।नोमान से पूछताछ में पुलिस और खुफिया एजेंसियों को कई चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं। जांच में सामने आया कि नोमान ने सोशल मीडिया पर नोमान इलाही सलमान खान के नाम से एक फर्जी फेसबुक प्रोफाइल भी बनाई हुई थी,जिसमें वह खुद को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के तौर पर दिखा रहा था।इसमें नोमान अपना नाम नोमान इलाही सलमान खान अंग्रेजी में लिखा था।


नोमान इलाही ने इस फेसबुक आईडी पर फिल्म बजरंगी भाईजान से जुड़ी पोस्ट शेयर की थी। माना जा रहा है कि इसी फिल्म से प्रेरित पोस्ट के जरिए नोमान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई एजेंट इकबाल काना और अन्य से संपर्क में आया। इसके बाद नोमान देश की संवेदनशील जानकारियां भेजने लगा।


पुलिस के मुताबिक नोमान इलाही तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से व्हाट्सएप चैट के जरिए सेना की मूवमेंट संबंधी जानकारी पाकिस्तान भेजता था।कई चैट्स को नोमान ने गिरफ्तारी से पहले डिलीट कर दिया था। अब फॉरेंसिक एक्सपर्ट उसका मोबाइल डेटा रिकवरी में जुटे हैं।

 

नोमान इलाही की पाकिस्तान से बातचीत करने वाले चार मोबाइल नंबर सामने आए हैं।इनमें से एक नंबर पर नोमान को निर्देशों के साथ शायरी और पैम्फलेट भेजे जाते थे।एक शायरी में लिखा था कि हमने खुद में तुम को पिरो दिया है तस्बीह की तरह, याद रखना अगर हम टूटे तो बिखर तुम भी जाओगे।


बता दें कि नोमान इलाही पाकिस्तान में बैठे आईएसआई एजेंट इकबाल काना को भारत के सैन्य ठिकानों समेत संवेदनशील जानकारियां उपलब्ध करा रहा था।आपरेशन सिंदूर को लेकर भी नोमान को श्रीनगर जाने का टास्क दिया गया था।इसके अलावा इकबाल काना ने नोमान से गुरदासपुर और पठोनकोट ट्रेनों में सैनिकों की गतिविधियों की जानकारी भी मांगी थी।हरियाणा पुलिस नोमान को सात दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। उससे हर रोज चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल डेटा रिकवरी के बाद इस केस में और भी अहम खुलासे होंगे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

सीएम योगी ने यूपी में एक लाख नई नौकरियों का किया ‘श्रीगणेश

  *विभिन्न विभागों में नवनियुक्त 818 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सौंपे नियुक्ति पत्र*  *सपा के उपदेशक नेता गिनते जाएं, हम छ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789