Good Daily News...


गुरुवार, 1 मई 2025

डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

 



*देवरिया, 30 अप्रैल*जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत वीर ने आज जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।

         डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से जेल परिसर का भ्रमण करते हुए एक-एक बैरक की स्थिति का अवलोकन किया और वहां रह रहे बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने आश्वस्त किया कि बंदियों की जायज़ समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।

         जिलाधिकारी ने जेल में पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था पर संतोष जताया और दवाओं की उपलब्धता व ओपीडी से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जेल मैनुअल के अनुसार उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की भी समीक्षा की।

         इसके अतिरिक्त, डीएम ने पाकशाला का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली और बंदियों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह क्रियाशील मिले।

          निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ला सहित कारागार प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।


*डीएम ने ईवीएम वीवीपीएटी वेयरहाउस का किया मासिक बाह्य निरीक्षण*


जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने आज अपराह्न जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम एवं वीवीपीएटी वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा, प्रकाश व्यवस्था, साफ सफाई इत्यादि के संबन्ध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान एडीएम प्रशासन जैनेंद्र सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय, एएसडीएम/सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश निगम सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भाजपा नेता को बदमाशों ने सरेआम मारी गोली गोरखपुर में RSS के कार्यक्रम से लौट रहे थे

  गोरखपुर। गोरखपुर में भाजपा नेता राधा मोहन सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। वारद...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789