Good Daily News...


शनिवार, 19 अप्रैल 2025

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सलेमपुर तहसील में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

 


      देवरिया,  19 अप्रैल!जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत वीर की उपस्थिति में सलेमपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। समाधान दिवस में कुल 103 प्रकरण आये, जिसमें से 7 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष लंबित प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

         संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकांश प्रकरण भूमि विवाद से संबंधित आये। डीएम ने कहा कि राजस्वकर्मी सभी पक्षों को सुनने के बाद निष्पक्षता से कार्य करते हुए इन विवादों का समाधान कराये। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस पर आए हुए शिकायतों को सदैव प्राथमिकता पर रखते हुए हर पीड़ित की समस्या का निष्पक्ष निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिन शिकायतों का निस्तारण तत्काल नहीं  हो सका है उनका निर्धारित समय के अंतर्गत शासन की मंशानुसार शुचिता एवं पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपरक निस्तारण करें। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तीन पात्र आवेदकों को मौके पर ही राशनकार्ड प्रदान किया गया।

         जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान ऑपरेशन कब्जामुक्ति  में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधान एवं राजस्व विभाग के कार्मिकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरी निष्पक्षता के साथ चला इसीलिए इसे व्यापक जनसमर्थन मिला। जनसहयोग से सलेमपुर तहसील में ऑपरेशन कब्जामुक्ति के अंतर्गत 210 स्थलों से अतिक्रमण को हटाया गया है। डीएम ने जिन ग्राम प्रधानों एवं कार्मिकों को सम्मानित किया है उनमें डॉ राम मनोहर त्रिपाठी, ओमप्रकाश कुशवाहा, अतुल यादव, संगीता देवी,

प्रियंका विश्वकर्मा, अजय चौधरी, संजय यादव, राजा रामदेव, धर्म प्रकाश सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, जयनाथ गुप्ता, चंद्रप्रकाश, कृष्णमोहन कांत, अनिरुद्ध, श्यामनाथ, प्रशांत व अभिजीत शामिल है।

           पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत वीर ने पुलिस से जुड़े प्रकरणों की सुनवाई की। समाधान दिवस पर आए कुल प्रकरणों में 63 राजस्व, 13 पुलिस, 7 विकास, तथा 20अन्य विभागों से संबंधित थे।

      संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत डीएम ने तहसील मार्ग पर पौधारोपण भी किया। उन्होंने बताया कि सलेमपुर नगर पंचायत के प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण हटवाकर पौधरोपण किया जा रहा, जिससे स्वच्छ वातावरण एवं हरित क्षेत्र मिल सके। 

        इस अवसर पर सीएमओ डॉ अनिल गुप्ता, एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, सीओ दीपक शुक्ला, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, डीएसओ संजय पांडेय, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, तहसीलदार अलका सिंह सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

वंचित 141 छात्राओं का शुल्क जमा न होने के कारण परीक्षा 28 मार्च से---

  *हाई कोर्ट के आदेश से बीएससी की विशेष परीक्षा रुद्रपुर देवरिया पं श्री कृष्ण महिलामहाविद्यालय की बीएससी प्रथम वर्ष की 141 छात्राओं का परीक...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789