शनिवार, 5 अप्रैल 2025
Home »
» संभल हिंसा में शामिल थे सपा सांसद बर्क
संभल हिंसा में शामिल थे सपा सांसद बर्क
संभल हिंसा के मामले में जेल में बंद शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली ने बड़ा खुलासा किया है...*
१. सूत्रों के अनुसार, केस डायरी में पुलिस ने संभल हिंसा में सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क के शामिल होने का जिक्र किया है।
२. जफर अली ने कहा है कि सांसद ने भीड़ इकट्ठा करने के लिए दबाव बनाया था।
३. वह भीड़ इकट्ठा कर सर्वे का विरोध करना चाहते थे।
४. जफर अली ने पुलिस को बताया कि हिंसा से पहले सांसद ने उन्हें फोन किया था।
५. कहा था, हमारी कौम हम पर ही थूकेगी, सुबह किसी हाल में सर्वे नहीं होना चाहिए।
६. बर्क ने ही हिंसा में पुलिस पर फायरिंग करने का आरोप लगाने को कहा था।
*वो हिंसा से पहले और बाद में पल-पल की जानकारी भी ले रहे थे।*







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें