Good Daily News...


शनिवार, 12 अप्रैल 2025

संस्कार और शिक्षा, यही सफलता की दो असली सीढ़ियाँ हैं – विज्ञान सिंह

 



*प्रत्युष विहार स्कूल में प्रतिभाशाली छात्रों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित*


रूद्रपुर, देवरिया। प्रत्युष विहार रामचक स्कूल में शनिवार को वार्षिक परीक्षा 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों के सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ0 रविकान्त मणि त्रिपाठी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ शिक्षक प्रशिक्षक विज्ञान सिंह, विशिष्ट अतिथि सभासद पुनिता देवी, पूनम मणि त्रिपाठी, प्रेम कुमार मुफ़लिस, जितेन्द्र गुप्ता तथा जयबहादुर गौतम ने छात्रों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

             समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा, कि संस्कार और शिक्षा, यही सफलता की दो असली सीढ़ियाँ हैं। विद्यार्थी यदि दोनों को आत्मसात कर लें, तो उन्हें जीवन में कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं लगता। डॉ0 रविकान्त मणि त्रिपाठी ने छात्रों को सदैव सत्यनिष्ठा, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों का समग्र विकास ही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों को भी इस सफलता का भागीदार बताया। 

             इस अवसर पर कक्षा नर्सरी से 9वीं तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर का पुरस्कार कन्हैया प्रजापति को मिला। वहीं कक्षा नर्सरी से नवम तक क्रमशः शिवांश, काव्या, रिषभ, अंशुमान, सना, गौसिया, अभिनंदन, सबा, स्नेहा, सलोनी, आकांक्षा व कन्हैया को प्रथम, अनन्या सोनकर, अनन्या गुप्ता, आदित्य, आराध्या, गीता, अनिकेत, रिया, प्रांशु, साक्षी, सृष्टि, निखिल व कार्तिक को द्वितीय तथा आर्यन, प्रीति, सिद्रा, अंशिका, निहारिका, साहिल, अतुल, अर्पिता, गौरी, प्रभास, श्रेया व प्रगति सिंह को तृतीय श्रेणी का पुरस्कार दिया गया। वहीं अनुशासन के लिए सोनी गुप्ता, वेश के लिए युग पाण्डेय तथा उपस्थित हेतु प्रियांशी यादव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन तारकेश्वर विश्वकर्मा ने किया। 

        समारोह में मुख्य रूप से कपिलदेव विश्वकर्मा, शशांक मणि, राजेश यादव, रामप्रवेश भारती, सज्जाद अली, रामेश्वर विश्वकर्मा, रंजीत सर, विजयप्रताप सिंह, कामेश्वर पाण्डेय, मुकेश कुमार, कामेश्वर सिंह, शिव जायसवाल, राकेश कुमार, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, विजय बहादुर सिंह, गौतम शर्मा, महक, प्रियंका, दीपा, रागिनी, आराध्या, बंक बहादुर, सपना, रोशनी, राकेश कुमार यादव, संजीव यादव, आशुतोष गाँधी, रजत, ममता पाण्डेय सहित काफी संख्या में अभिभावक व स्कूल के सभी बच्चे उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल,अवैध तमंचा बरामद

  सुलतानपुर। थाना बल्दीराय क्षेत्र में पुलिस और 50 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी,जि...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789