Good Daily News...


शनिवार, 5 अप्रैल 2025

जिला अधिकारी के अध्यक्षता में सदस्य तहसील में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सदर तहसील में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस देवरिया, 5 अप्रैल जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत वीर की उपस्थिति में सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। समाधान दिवस में कुल 55 प्रकरण आये, जिसमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष लंबित प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकांश प्रकरण भूमि विवाद से संबंधित आये। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में फसल की कटाई का समय है। इस समय विशेष एहतियात बरते। धारा 24 एवं धारा 116 के प्रकरणों को चिन्हित करके रखें और उनमें दिए गए आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराये। अगले कुछ दिनों तक खेत खाली रहेंगे, इसका सदुपयोग करें। यदि किसी भूमि में पत्थर नसफ़ की कार्रवाई हो चुकी है और कोई व्यक्ति पत्थर को हटाता है तो उसके विरूद्ध सख्त विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्राम पांडेयभिस्वा तप्पा इंदुपुर निवासी एक आवेदक की खतौनी दुरुस्तीकरण का प्रकरण प्रस्तुत किया जिसका मौके पर निस्तारण कर त्वरित राहत प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत वीर ने पुलिस से जुड़े प्रकरणों की सुनवाई की। समाधान दिवस पर आए कुल प्रकरणों में 28 राजस्व, 14 पुलिस, 6 विकास तथा 7 अन्य विभागों से संबंधित थे। इस अवसर पर सीएमओ डॉ राजेश झा, एसडीएम/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा, सीओ संजय रेड्डी, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, डीएसओ संजय पांडेय, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, तहसीलदार केके मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

"संजय सिँह को छोड़ बाकी सभी राज्यसभा सांसद BJP में शामिल होने की तैयारी"

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी विस्फोट होता दिख रहा है। राघव चड्ढा के करीबी सूत्रों के हवाले से संकेत मिल रहे हैं कि Sanjay Sing...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789