Good Daily News...


शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025

जिला अधिकारी के उपस्थिति में हुई क्राँप कटिंग

जिलाधिकारी की उपस्थिति में हुई
क्रॉप कटिंग देवरिय, 4 अप्रैल। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की उपस्थिति में आज सदर तहसील स्थित ग्राम सोन्दा में गेहूं के फसल की कटाई करायी गई। क्रॉप कटिंग के माध्यम से गेहूं की औसत पैदावार का आंकलन किया जाता है, जिससे शासन को अवगत कराया जाता है। क्रॉप कटिंग के लिए खेत एवं स्थल का चयन रेंडमली किया जाता है। जिलाधिकारी आज अपराह्न सोन्दा पहुंची। वहां उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को राजस्व परिषद द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार अपने समक्ष क्रॉप कटिंग करने का निर्देश दिया। कृषक रामकेवल गुप्ता के 0.004 हेक्टेयर क्षेत्रफल में कटाई की गई जिसमें कुल पैदावार 20 किलो 200 ग्राम निकला। उक्त खेत में प्राप्त गेहूं की उपज के आधार पर उत्पादकता 47 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आंकलित की गई। इस अवसर पर तहसीलदार कृष्णकांत मिश्रा, कानूनगो अश्विनी श्रीवास्तव एवं लेखपाल मानवेंद्र सिंह सहित विभिन्न लोग मौजूद थे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

  देवरिया। भटनी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय कुशवाहा (25 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789