ॐ श्रीगणेशाय नम:
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
*आज दिनांक 👉*
* 25 मार्च 2025*
*मंगलवार*
*नई दिल्ली अनुसार*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी - 27:48 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* श्रवण - 27:50 तक
*🌠पश्चात्-* धनिष्ठा
*💫करण-* बव. - 16:34 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* शिव - 14:52 तक
*✨पश्चात्-* सिद्ध
*🌅सूर्योदय-* 06:20
*🌄सूर्यास्त-* 18:34
*🌙चन्द्रोदय-* 28:14
*🌛चन्द्रराशि-* मकर - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 12:03 से 12:52
*🤖राहुकाल-* 15:31 से 17:03
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज मंगलवार को 👉 चैत्र बदी एकादशी 27:48 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , पापमोचिनी एकादशी व्रत (स्मार्त / गृहस्थी आदि के लिए) , द्विपुष्कर योग 27:50 से सूर्योदय तक , राजयोग 27:49 से , कुमारयोग 27:46 तक , शुक्र (वक्री) पूर्व में उदय 18:42 पर (पंचांगभेद) , श्रवणोपवास , नामदेव संस्थान महोत्सव - नरसीनामदेव (हिंगोली , कन्फर्म नहीं) , बुढ़वा मंगलपर्व (काशी) , साहू समाज की आराध्य भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की जयंती (1009वीं , चैत्र कृष्ण एकादशी) , श्री गणेश शंकर विद्यार्थी बलिदान दिवस , श्री पी. शानमुगम जयन्ती , हिरासत में रखे गए एवं लापता सदस्यों के लिए एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस , गुलामी का शिकार लोगों और खरीदे या बेचे गए गुलामों का अंतर्राष्ट्रीय स्मरण दिवस व टोल्किन पठन दिवस (Tolkien Reading Day)।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 चैत्र बदी द्वादशी 25:46 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , पापमोचिनी एकादशी व्रत (वैष्णव / साधु संन्यासी आदि के लिए) , पंचक प्रारम्भ 15:13 पर।_*
*🎯आज की वाणी👉*
*पृथिवीं गाश्च दत्त्वेह*
*यच्चान्यदपि किंचन।*
*विशिष्यते सुवर्णस्य*
*दानं परमकं विभो॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ८४
*अर्थात् 👉*
_'विभो ! पृथ्वी , गौ तथा और जो कुछ भी दान किया जाता है , उन सबसे बढ़कर सुवर्ण का दान है॥_
*25 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
421 – इटली में वेनिस शहर की स्थापना हुई।
1306 – रॉबर्ट ब्रूस को स्कॉटलैंड का नया राजा बनाया गया।
1668 – अमेरिका में पहली बार घुड़दौड़ का आयोजन हुआ।
1669 – सिसदी द्वीप पर मौजूद ज्वालामुखी माउंट एटना में भयंकर विस्फोट, 20 हजार से अधिक लोगो की मौत हुई।
1700 – इंग्लैंड, फ्रांस और नीदरलैंड ने दूसरी उन्मूलन संधि पर हस्ताक्षर की।
1788 – समाचारपत्र 'कलकत्ता गैजेट' में भारतीय भाषा बांग्ला का पहला विज्ञापन प्रकाशित हुआ।
1807 – इंग्लैड में पहली यात्री रेल सेवा शुरू हुई।
1807 – ब्रिटेन की संसद ने दास व्यापार को समाप्त किया।
1821 – ग्रीस ने तुर्की से स्वतंत्रता हासिल की।
1883 – विश्व के सबसे आधुनिक समुद्र विज्ञान अनुसंधान पोत 'सागर केन्या' का जलावतरण।
1896 – यूनान की राजधानी एथेंस में आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत।
1898 – स्वामी विवेकानंद ने सिस्टर निवेदिता को अपनी शिष्या के रूप में स्वीकार किया।
1901 – मर्सिडीज कार जनता के सामने पेश की गई थी। तभी से सुविधाओं से युक्त और लक्जरी की नई परिभाषा गढ़ने वाली कारों का एक नया युग शुरू हुआ।
1954 – देश के पहले हेलीकाप्टर एस-55 को दिल्ली में उतारा गया।
1980 – ब्रिटेन ओलंपिक संघ ने ब्रितानी सरकार के विरोध के बावजूद मॉस्को में होने वाले ओलंपिक में भाग लिया।
1987 - दक्षेस (सार्क) देशों का स्थायी सचिवालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में खोला गया।
1988 – नासा ने अंतरिक्ष यान एस 206 का प्रक्षेपण किया।
1989 – अमेरिका में निर्मित देश का पहला सुपर कम्प्यूटर एक्स- एमपी 14 राष्ट्र को समर्पित किया गया।
1995 – विख्यात मुक्केबाज माइक टायसन तीन साल की कैद के बाद जेल से रिहा हुए।
1999 - भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के आठ वर्गों को वीसा मामले में छूट देने की घोषणा।
2001 – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 100 मील दूर आए जबरदस्त भूकंप की चपेट में आकर एक हजार से अधिक लोगों की मौत।
2003 - सद्दाम नहर और फरात पुल पर इराक का कब्ज़ा।
2005 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान के लिए शांति सेना की मंजूरी दी।
2007 - टीम इंडिया विश्वकप क्रिकेट से बाहर।
2008 - टाटा ग्रुप की पुणे स्थित फर्म 'कम्यूटेशन रिसर्च लैबरटरीज' ने इंटरनेशनल फर्म 'याहू' से गठजोड़ किया।
2008 - अंतरिक्ष यान एंडेवर सफलतापूर्वक अपने मिशन को अंजाम देने के बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुआ।
2011- उड़ीसा का नाम ओडिशा किए जाने संबंधी विधेयक को लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी गुरुवार को मंजूरी दे दी गई।
2011 – सिक्का निर्माण विधेयक 2011 में नोट फाडने या सिक्के को गलाने पर सात साल की कैद का प्रावधान किया गया।
2019 - डोनाल्ड ट्रंप ने गोलन पहाड़ियों पर इजरायल के कब्जे को दी मान्यता।
2019 - भारतीय वायु सेना हुई और मजबूत, बेड़े में शामिल हुए 4 चिनूक चॉपर।
2019 - पानीपत: चौथी एक करोड़ी कुश्ती में रेलवे बना ओवरऑल चैंपियन और हरियाणा उपविजेता, 1.85 करोड़ के इनाम वितरित।
2020 - अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक गुरुद्वारे पर आतंकी हमला जिससे 27 श्रद्धालुओं सहित 4 आतंकियों की मौत , इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने हमले की जिम्मेदारी ली।
2020 - उत्तरी प्रशांत में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप 37 मील गहरा था, इससे रूस के पूर्वी कुरील द्वीप प्रभावित हुए।
2021 - तोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए जापान के फुकुशिमा प्रांत से 121 दिन तक चलने वाली टॉर्च रिले की शुरुआत हुई।
2021 - छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे 12 वाहनों में आग लगाई।
2022 - श्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथग्रहण की तथा केशव प्रसाद मोर्य और बृजेश पाठक ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
2022 - एनसीआर की दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की सरकारों ने संयुक्त पारस्परिक सामान्य परिवहन समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2022 - भारतीय नौसेना के लिए दो बहुउद्देश्यीय पोतों के अधिग्रहण को लेकर मुबंई स्थित मेसर्स लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए।
2023 - पाकिस्तान में आटा प्राप्त करने के लिए मची भगदड़ में चार की मौत हुई।
2023 - प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में श्री मधुसूदन साई आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन किया।
2023 - डॉ. मनसुख मांडविया ने स्टॉप टीबी पार्टनरशिप की 36वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की।
2023 - गुरुग्राम में अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई।
2023 - बीआरओ ने 138 दिनों के रिकॉर्ड समय में लेह-मनाली का रणनीतिक राजमार्ग खोला।
2024 - उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में आग लगने से पुजारी समेत लगभग 14 लोग झुलसे।
2024 - अमेरिका के छह राज्यों के फार्मों में गायों में बर्ड फ्लू का पहला व्यापक प्रकोप सामने आया।
*25 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*
1838- विलियम वेडरबर्न - भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष।
1905 – प्रसिद्ध भारतीय राजनेता मिर्जा राशिद अली बेग का जन्म हुआ।
1914 - नॉर्मन अर्नेस्ट बोरलॉग नोबेल पुरस्कार विजेता एक अमेरिकी कृषिविज्ञानी थे।
1920 - उषा मेहता - वह भारत छोड़ो आंदोलन के समय खुफिया कांग्रेस रेडियो चलाने के कारण पूरे देश में विख्यात हुईं थी।
1927 - पी. शानमुगम - दो बार पुदुचेरी के मुख्यमंत्री रहे।
1932 - अज़ीज़ मुशब्बर अहमदी - भारत के भूतपूर्व 26वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1933 - वसन्त गोवारिकर - पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय वैज्ञानिक थे।
1943 - तेज राम शर्मा, भारतीय कवि।
1948- फ़ारुख़ शेख़- बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता।
*25 मार्च को हुए निधन👉*
1931 – साप्ताहिक पत्रिका ‘प्रताप’ के संपादक, भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के सिपाही एवं सुधारवादी नेता गणेश शंकर विद्यार्थी कानपुर में हिंदू-मुस्लिम दंगाें में शहीद हो गये।
1975 - देइवा ज़िवारात्तीनम, भारतीय राजनीतिज्ञ।
1975 – सऊदी अरब के शासक शाह फैसल की हत्या उनके ही भतीजे राजकुमार फैसल बिन मुसाद ने की।
2003 – पहला पोर्टेबल कम्प्यूटर बनाने वाले एडम ओस्बोर्न का निधन।
2011 - कमला प्रसाद- हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक ।
2014 - नन्दा- प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री।
2014 - दिल बहादुर लामा
नेपाली पुलिस अफ़सर व राजनेता।
2020 - बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा निम्मी का निधन।
2020 - पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित फोटोग्राफर नेमाई घोष का निधन।
2020 - भारतीय मूल के अंतर्राष्ट्रीय शेफ फ्लॉयड कार्डोज़ का 59 वर्ष की आयु में कोरोनावायरस के कारण निधन।
2021 - लेफ्टिनेंट जनरल वाल्टर एंथोनी गुस्तावो 'वाग' पिंटो का लगभग 97 साल की उम्र में निधन हुआ।
2021 - यूएस की बच्चों की प्रसिद्ध लेखक बेवर्ली क्लीरी का निधन हुआ।
2023 - अमेरिकी ऑर्गेनिस्ट और पियानोवादक डैनियल वाल्टर चोरज़ेम्पा (78) का निधन हुआ।
2023 - एक रूसी फ्रीस्टाइल स्कीयर , एरियल में विशेषज्ञ पावेल वादिमोविच क्रोटोव (30) का निधन हुआ।
2024 - ऑस्ट्रेलिया के अग्रणी खेल लेखकों में से एक इयान हीड्स (81) का निधन हुआ।
*25 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 नामदेव संस्थान महोत्सव - नरसीनामदेव (हिंगोली , कन्फर्म नहीं)।
🔅 बुढ़वा मंगलपर्व (काशी)।
🔅 साहू समाज की आराध्य भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की जयंती (1009वीं , चैत्र कृष्ण एकादशी)।
🔅 श्री गणेश शंकर विद्यार्थी बलिदान दिवस।
🔅 श्री पी. शानमुगम जयन्ती।
🔅 हिरासत में रखे गए एवं लापता सदस्यों के लिए एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस।
🔅 गुलामी का शिकार लोगों और खरीदे या बेचे गए गुलामों का अंतर्राष्ट्रीय स्मरण दिवस।
🔅 टोल्किन पठन दिवस (Tolkien Reading Day)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन _मंगलमय हो जी ।🌻







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें