*देवरिया(सू0वि0) 24 मार्च।*
जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अध्यक्ष, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह (बालक)/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश छाया नैन, सदस्य, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह (बालक)/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया मनोज कुमार तिवारी एवं सदस्य, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह (बालक)/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी द्वारा राजकीय बाल गृह का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश छाया नैन द्वारा बच्चों को पौष्टिक भोजन व समय-समय पर उचित खान-पान की व्यवस्था के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उन्होंने आश्रय गृह के प्रपत्रों को व्यवस्थित करने हेतु दिशा-निर्देश दिए।
सदस्य, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया मनोज कुमार तिवारी द्वारा बाल गृह संरक्षक को निर्देशित किया गया कि वह बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगिता कराए, बच्चों के लिए लाइब्रेरी, कंप्यूटर ज्ञान तथा उनके कौशल विकास के लिए आवश्यक कार्यवाही करें। राजकीय बाल गृह के प्रभारी अध्यक्ष को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों के अंदर नैतिक मूल्यों का विकास करें, नई ऊर्जा एवं संचार हेतु कार्यक्रमों का आयोजन करें तथा निबंध, योग, संगीत, चित्रकला इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बच्चों को प्रोत्साहित करें।
सदस्य (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि परिसर को निरंतर स्वच्छ रखा जाए तथा बच्चों के खेलने की समुचित व्यवस्था की जाए जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। इसके साथ ही बच्चों की दिनचर्या में व्यायाम को भी शामिल किया जाए जिससे वे शारीरिक रूप से मजबूत रहें। उन्होंने पठन-पाठन के कार्य को और सुदृढ़ करने के लिए भी सम्बन्धित को निर्देश दिए।
इस निरीक्षण में मुख्य रूप से राजकीय बाल गृह देवरिया के प्रभारी अधीक्षक रामकृपाल व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें