Good Daily News...


रविवार, 9 फ़रवरी 2025

दिल्ली के एकमात्र ट्रांसजेंडर प्रत्याशी को जानें कितने मिले वोट मिले,हाई प्रोफाइल सीट से लड़ा चुनाव

 


नई दिल्ली।दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का 27 साल का सियासी वनवास खत्म हो गया है।भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है।इस विधानसभा चुनाव में सिर्फ एक ट्रांसजेंडर प्रत्याशी ने चुनाव लड़ा था,लेकिन इस ट्रांसजेंडर प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा है।आइए जानें इस प्रत्याशी को कितने वोट मिले। 


*राजन सिंह को मिले 85 वोट*


दिल्ली विधानसभा चुनाव में एकमात्र ट्रांसजेंडर उम्मीदवार राजन सिंह (27)ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। उन्हें 85 वोट मिले हैं।इस सीट पर 556 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है।ट्रांसजेंडर प्रत्याशी राजन सिंह ने आम जनता पार्टी (इंडिया) के टिकट पर कालकाजी विधानसभा से चुनाव लड़ा था।आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी भी चुनाव लड़ रही थीं। वहीं भाजपा ने यहां से रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया था। 


*आतिशी ने दर्ज की जीत*


कालकाजी विधानसभा से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी ने 3,521 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।आतिशी को 52154 वोट मिले, जबकि भाजपा के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी को 48633 वोट मिले। इस चुनाव में कांग्रेस की अलका लांबा 4392 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। ट्रांसजेंडर प्रत्याशी राजन सिंह आठवें स्थान पर रहे। कालकाजी विधानसभा में कुल 1,94,515 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 1,06,893 पुरुष मतदाता, 87,617 महिला और पांच ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।


*आप की रख ली लाज*


भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने सीएम आतिशी को कड़ी टक्कर दी।एक समय ऐसा लग रहा था कि रमेश बिधूड़ी चुनाव जीत जाएंगे,लेकिन अंतिम तीन राउंड की गिनती के दौरान आतिशी ने बढ़त बनानी शुरू कर दी और रोमांचक मुकाबले में चुनाव जीतकर आप की लाज रख ली।दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत आप के कई सीनियर नेता चुनाव हार गए हैं।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789