देवरिया।विदेश भेजने के नाम पर युवाओं से ठगी करने वाले तीन शातिर जालसाजों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
एसपी विक्रांत वीर के निर्देश पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
रुद्रपुर थाने की पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। इसके तहत गैंग के सरगना राहुल सिंह, भानु प्रताप सिंह उर्फ सोनू सिंह और सुशील सिंह उर्फ पिंटू सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
जिला कारागार में तीनों आरोपी फिलहाल बंद हैं।
क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर अंशुमान श्रीवास्तव के मुताबिक, गिरोह बड़े पैमाने पर बेरोजगार युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर ठगी का काम करता था।
मामले की जांच में पता चला है कि इस गिरोह ने यूपी के अलावा बिहार के कई युवाओं को ठगी का शिकार बनाया है।
पुलिस की कार्रवाई के बाद कई पीड़ितों ने ठगी की शिकायतें दर्ज कराई हैं।






.jpg)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें