Good Daily News...


शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


        ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 07 फरवरी 2025*

                 *शुक्रवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* माघ 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* दशमी - 21:28 तक

*🗒पश्चात्-* एकादशी 

*🌠नक्षत्र-* रोहिणी - 18:41 तक

*🌠पश्चात्-* मृगशिरा 

*💫करण-* तैतिल - 10:10 तक

*💫पश्चात्-* गर

*✨योग-* एन्द्र - 16:16 तक

*✨पश्चात्-* वैधृति 

*🌅सूर्योदय-* 07:06

*🌄सूर्यास्त-* 18:04

*🌙चन्द्रोदय-* 12:54

*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ - 30:22 तक

*🌛पश्चात्-* मिथुन 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 12:13 से 12:57

*🤖राहुकाल-* 11:13 से 12:35

*🎑ऋतु-* शिशिर

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शुक्रवार को 👉 माघ सुदी दशमी 21:28 तक पश्चात् एकादशी शुरु , बुध धनिष्ठा नक्षत्र में 18:32 पर , सर्वदोषनाशक रवियोग /यमघण्टयोग 18:40 तक , कुमारयोग , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन) , गुप्तनवरात्रोत्थापन ( पारणा) , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , भक्त पुंडलिक उत्सव (पंढरपुर , माघ शुक्ल पक्ष के दशवें दिन / दशमी ) , भगवान श्री अजीतनाथ जन्म - तप कल्याणक (जैन , माघ शुक्ल दशमी) , आचार्य श्री निर्भयसागर जी मुनि दीक्षा (जैन , माघ शुक्ल दशमी) , श्री मन्मथनाथ गुप्त जयन्ती व श्री शचीन्द्रनाथ सान्याल स्मृति दिवस।_*

*_🔅कल शनिवार को 👉 माघ सुदी एकादशी 20:18 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , भीष्म / जया / अजा एकादशी व्रत (सभी के लिए)।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*नरस्याभरणं   रूपं*

      *रूपस्याभरणं गुण:।*

*गुणस्याभरणं ज्ञानं*

     *ज्ञानस्याभरणं क्षमा॥*

*भावार्थ👉*  

          _मनुष्य का आभूषण उसका रूप होता है, रूप का आभूषण गुण होता है, गुण का आभूषण ज्ञान होता है और ज्ञान का आभूषण क्षमा होता है।अर्थात् रूपवान् होना भी तभी सार्थक है जब सच्चे गुण, सच्चा ज्ञान और क्षमा मनुष्य के भीतर हो।_


*7 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1788 - सिडनी का नाम और न्यू साउथ वेल्स के ब्रिटिश कॉलोनी द्वारा नामित किया गया था।

1792 - आस्ट्रेलिया एवं प्रुशिया ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1795 - संयुक्त राज्य संविधान में ग्यारहवें संशोधन पारित किया गया।

1800 - फ़्रांस में एक जनमत संग्रह नेपोलियन को पर्याप्त बहुमत से प्रथम कौंसुल के रूप में पुष्टि की।

1831 – यूरोपीय देश बेल्जियम ने संविधान को स्वीकार किया।

1856 – तस्मानिया की संसद ने दुनिया में पहली बार गोपनीय मतपत्र की व्यवस्था की।

1856 - नवाब वाजिद अली शाह द्वारा अवध राज्य का ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी में शांतिपूर्ण विलयन।

1904 - अमेरिका के बाल्टिमोर में जबरदस्त आग लगने से पन्द्रह सौ इमारतें जल कर खाक।

1915 - चलती ट्रेन से पहली बार भेजा गया वायरलेस संदेश रेलवे स्टेशन को प्राप्त हुआ।

1940 - ब्रिटेन में रेलवे का राष्ट्रीयकरण हुआ। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1942 - यूनाइटेड किंगडम ने थाईलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1943 – अमेरिका में जूतों की राशनिंग प्रणाली लागू की गई।

1944 – जर्मनी ने इटली के एंजियों इलाके में जवाबी हमले किये।

1945 - ब्रिटेन, अमेरिका और रूस ने द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम चरण पर चर्चा की।

1947 - अरब और यहूदियों ने फिलीस्तीन को विभाजित करने के ब्रिटेन के प्रस्ताव को खारिज किया।

1959 - फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा के नये संविधान की घोषणा की।

1962 - अमेरिका ने क्यूबा से सभी तरह के आयात पर रोक लगाई।



1962 - जर्मनी की एक कोयला खदान में विस्फोट से 298 मज़दूरों की मौत।

1965 - अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम में लगातार हवाई हमले शुरु किये।

1974 – केंद्रीय अमरीका महाद्वीप में स्थित छोटे देश ग्रेनाडा को स्वतंत्रता मिली।

1983 - कोलकाता में ईस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना।

1987 - जापान द्वारा अफ़्रीकन नेशनल कांग्रेस (ए.एन.सी) को मान्यता।

1992 – यूरोपीय देशों ने नीदरलैंड्स में मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद ही यूरो मुद्रा का जन्म हुआ।

1992 - स्वदेशी तकनीक से निर्मित पहली पनडुब्बी (आईएनएस शाल्की) को नौसेना में शामिल किया गया।

1997 - सं.रा. अमेरिका के स्टीफ़न स्क्यूवैल अगले तीन वर्ष हेतु अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के अध्यक्ष चुने गये।

1999 - जार्डन के शाह हुसैन की मृत्यु, अब्दुला नये शाह बने।

2000 - भारत व सं.रा. अमेरिका के बीच गठित संयुक्त आतंकवाद विरोधी दल की प्रथम बैठक वाशिंगटन में शुरू।

2001 - इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद बराक चुनाव में पराजित, एरियल शेरोन नए प्रधानमंत्री बने।

2003 - फ़्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां पियरे रैफ़रिन भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।

2006 - नेपाल में स्थानीय निकायों हेतु मतदान सम्पन्न।

2008 - केन्द्र सरकार ने सिमी पर प्रतिबन्ध की अवधि को बढ़ाया।

इक्वेडोर का तंगुराही ज्वालामुखी फटा।

2009 - राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को महाराष्ट्र के राज्यपाल एससी जमीर ने डी॰ लिट् की उपाधि से नवाजा।

2010- दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 19वाँ अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला समाप्त हो गया। नौ दिनों तक चले इस पुस्तक मेले में लगभग दो हज़ार प्रकाशकों ने भाग लिया।

2019 - भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर चौथाई प्रतिशत घटाकर 6 दशमलव दो-पांच प्रतिशत की और रिवर्स रेपो दर को छह प्रतिशत किया।

2019 - छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दस नक्‍सली ढेर।

2020 - पाकिस्तान में संसद ने बच्चों के साथ यौन अपराध कर उनकी हत्या करने के दोषियों को खुले में फांसी दिए जाने का प्रस्ताव पारित किया।

2021 - उत्तराखंड के चमोली ज़िले में ग्लेश्यिर टूटने से धौलीगंगा नदी में बाढ़ आयी। अब तक 7 शव बरामद किए गए हैं जबकि करीब 125 लोग लापता हुए।

2021 - बांग्लादेश में राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान  ढाका में शुरू हुआ।

2022 - कनाडा की राजधानी ओटावा के महापौर ने आपातकाल लागू किया।

2022 - भारत - डॉ. मनसुख मांडविया ने गहन मिशन इंद्रधनुष (आईएमआई) 4.0 की शुरुआत की।

2023 - तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने भूकंप प्रभावित 10 प्रांतों में तीन महीने के आपातकाल की घोषणा की।

2023 - भूटान के संसदीय शिष्टमंडल ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से भेंट की।

2023 - पीपीएसी ने ऊर्जा क्षेत्र में डेटा और अनुसंधान में सहयोग को मजबूत करने के लिए आईईए के साथ आशय पत्र (एसओआई) पर हस्ताक्षर किए।

2024 - उत्तराखंड सरकार ने सभी नागरिकों को समान अधिकार देने के उद्देश्य से समान नागरिक संहिता कानून बनाया।

2024 - गुजरात विधानसभा ने सर्वसम्मति से स्कूलों में श्रीभगवद्गीता पढ़ाने का प्रस्ताव पारित किया।

2024 - पाकिस्तान के बलूचिस्तान में दो बम विस्फोटों में लगभग 28 लोगों की मौत व दर्जनों घायल हुए।

 

*7 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*


1862 – ब्रिटेन के साहित्यकार और अध्ययनकर्ता एडवर्ड ब्राउन का जन्म हुआ।

1865 - कोंडा वेंकटप्पय्या - आंध्र प्रदेश के समाज सुधारक और अधिवक्ता थे।

1898 - रमाबाई आम्बेडकर - डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पत्नी थीं।

1908- मन्मथनाथ गुप्त- प्रमुख क्रान्तिकारी तथा लेखक।

1934 - सुजीत कुमार - भोजपुरी और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे।

1938 - एस. रामचंद्रन पिल्लै - मार्क्सवादी नेता।

1980 - प्राची शाह - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।

1992 - शफ़क़ नाज़ - एक भारतीय अभिनेत्री।

1993 - किदम्बी श्रीकान्त - भारत के प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी।

1997 - अर्जुन लाल जाट - भारतीय नौकायन खिलाड़ी ।


*7 फ़रवरी को हुए निधन👉*


1942 - शचीन्द्रनाथ सान्याल - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी।

1992 - राधारमण मित्र - बंगाली भाषा के विख्यात साहित्यकार थे।

1993 - ललई सिंह यादव - सामाजिक कार्यकर्ता थे जिन्होंने सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया।

 2005 - वी. सी. पाण्डे - अरुणाचल प्रदेश, बिहार और झारखंड के राज्यपाल थे।

2010 - डा. टी आर विनोद, पंजाबी के प्रसिद्ध आलोचक।

2014 - सैयद मुज़फ़्फ़र हुसैन बर्नी - उड़ीसा कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे।

2020 - प्रसिद्ध क्रिकेट पत्रकार और फिल्म इतिहासकार राजू भारतान का निधन।

2021 - भारतीय टेनिस खिलाड़ी रहे अख्तर अली (81) का कोलकाता में निधन हुआ।

2022 - भारतीय हथौड़ा और डिस्कस थ्रोअर , फिल्म अभिनेता, राजनीतिज्ञ और सीमा सुरक्षा बल के सैनिक रहे प्रवीण कुमार सोबती (महाभारत के भीम , 74) का निधन हुआ।

2022 - हरियाणा की मशहूर रागनी गायिका सरिता चौधरी का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हुआ।

2023 -  प्रख्यात ज्योतिषविद् नक्षत्रगतान्वेषी डा. शंकर चरण त्रिपाठी (65) का निधन हुआ।

2023 -  चेक फुटबॉल फॉरवर्ड और मैनेजर फ्रांटिसेक सिप्रो (75) का निधन हुआ।

2023 - जर्मन फ़ुटबॉल फ़ुल-बैक फ़्रेडेल लुत्ज़ (84) का निधन हुआ।

2023 - मैनपुरी में तैनात एडीजे (पाक्सो) पूनम त्यागी की फिरोजाबाद में सड़क हादसे में मौत।

2024 - अमेरिकी गायक हेनरी फैम्ब्रो (85) का निधन हुआ।


*7 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 भक्त पुंडलिक उत्सव (पंढरपुर , माघ शुक्ल पक्ष के दशवें दिन / दशमी)।

🔅 भगवान श्री अजीतनाथ जन्म - तप कल्याणक (जैन , माघ शुक्ल दशमी)।

🔅 आचार्य श्री निर्भयसागर जी मुनि दीक्षा (जैन , माघ शुक्ल दशमी)।

🔅 श्री मन्मथनाथ गुप्त जयन्ती।

🔅 श्री शचीन्द्रनाथ सान्याल स्मृति दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।





Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज का शानदार परिणाम, 98 में 97 छात्र उत्तीर्ण

       देवरिया 25 जून । महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम बैच का परिणाम घोषित हुआ है। एमबीबीएस छात्रों ने 99 प्रतिशत सफलता ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789