Good Daily News...


सोमवार, 10 फ़रवरी 2025

बच्चों के सुरक्षित जीवन के लिए खिलाएं कृमि मुक्ति दवा:जिलाधिकारी

 







*मनाया गया कृमि मुक्त दिवस, खिलाई जाएगी अल्बेंडाजोल की दवा*


 *एक से 19 वर्ष तक के 17.13 लाख बच्चों व किशोरों को खिलाई गई पेट के कीड़े निकालने की दवा*


देवरिया (सू0वि0) 10 फरवरी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सोमवार को जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों के साथ के कृमि मुक्ति दवा (अल्बेंडाज़ोल) की खुराक खाकर अभियान का शुभारम्भ किया। अभियान के तहत एक से 19 वर्ष तक बच्चों व किशोर-किशोरियों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए कृमि मुक्त अभियान का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाता है। इस वर्ष भी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 फरवरी को जनपद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया गया। इसके तहत जिले के निजी एवं सरकारी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को अल्बेंडाज़ोल की गोली खिलाई गई। जो बच्चे बीमारी या अन्य कारणों से छूट जाएंगे उन्हें 14 फरवरी को मॉप-अप राउंड के दौरान दवा खिलाए जाएगी।

          जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने अभियान का शुभारम्भ करते हुए कहा कि एक से 19 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों और किशोरों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए वर्ष में दो बार अभियान चलाया जाता है। इस वर्ष भी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (10 फरवरी ) के अवसर पर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर कृमि मुक्ति के लिए 17.13 लाख बच्चों व किशोरों को अल्बेंडाज़ोल की गोली खिलाई जाएगी। दवा खाली पेट नहीं खानी है। दवा खाने के बाद उल्टी दस्त या मिचलाने की समस्या हो तो घबराने की बात नहीं है।

         मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा ने बताया कि कृमि संक्रमण कुपोषण का एक बहुत बड़ा कारण है। पेट के कीड़े संक्रमित व्यक्ति के शरीर से पोषण लेते है , इसके कारण अच्छा पौष्टिक भोजन देने के बाद भी बच्चा कुपोषित रहता है। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी के अधिकारियों से अभियान में सहयोग करने व जनपदवासियों से बच्चों को अभियान के दौरान दवा खिलाने की अपील की है, कृमि मुक्ति अभियान बच्चों को स्वस्थ रखने की दिशा में एक कदम हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग महत्वपूर्ण है। 

        इस अभियान को आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्कूलों के सहयोग से चलाया जायेगा। 01 से 05 वर्ष तक के सभी पंजीकृत बच्चों को, 6 से 19 वर्ष तक के स्कूल न जाने वाले बच्चों, ईट भट्टों पर कार्य करने वाले और घुमन्तू लाभार्थियों को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता के माध्यम से दवा खिलाई जाएगी। इसके अलावा सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों, मदरसों में शिक्षकों के माध्यम से और किशोर जुबेनाइल होम में प्रभारी अधीक्षक के माध्यम से 06 से 19 वर्ष तक के बच्चों को दवा खिलाई जाएगी।

         डीसीपीएम राजेश गुप्ता ने बताया कि अभियान के बाद 14 फरवरी को जनपद में मॉप अप राउंड चलाया जाएगा। इसमें स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों पर कृमि मुक्ति दिवस के दिन जो लाभार्थी अनुपस्थित रहने या किन्हीं अन्य कारणों से दवा खाने से वंचित रह जायेंगे। उनकी सूची तैयार कर मॉप अप राउंड में दवा खिलाई जाएगी।

        कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी, एसीएमओ डॉ अजय शाही, जिला मलेरिया अधिकारी सीपी मिश्रा, डीपीएम पूनम, डीसीपीएम राजेश गुप्ता,  जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता विश्वनाथ मल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789