Good Daily News...


शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025

सचिव/अपर जिला जज ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

 


  राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार व माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया  देवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश  मनोज कुमार तिवारी द्वारा जिला कारागार देवरिया का औचक निरीक्षण किया गया। सचिव/ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मनोज कुमार तिवारी द्वारा जिला कारागार देवरिया में  निरुद्ध बंदियों के सम्बन्ध में किये गये कार्यवाही से उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर अवगत कराया गया। सचिव द्वारा कारागार   को  माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण दिल्ली (नालसा) के द्वारा निर्गत एस0ओ0पी0 के अनुसार कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। तथा  सचिव द्वारा बीमार बंदियों  की समस्याओं को सुना गया जिसमें निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने, जमानतदार उपलब्ध कराने, नियमित रूप से बंदियों के लिए दवा उपलब्ध कराने  जेल में निरूद्ध बंदियों की समस्याओं की सुनवाई सुनिश्चित करते हुए उनके द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

  इस बैठक में मुख्य रूप से  जेलर  राजकुमार,डिप्टी जेलर आदित्य व जेल वार्डन उपस्थित रहें।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज का शानदार परिणाम, 98 में 97 छात्र उत्तीर्ण

       देवरिया 25 जून । महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम बैच का परिणाम घोषित हुआ है। एमबीबीएस छात्रों ने 99 प्रतिशत सफलता ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789