Good Daily News...


मंगलवार, 7 जनवरी 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


         ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏




     *आज दिनांक 👉*

     * 07 जनवरी 2025*

                 *मंगलवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* पौष 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* अष्टमी - 16:29 तक

*🗒पश्चात्-* नवमी 

*🌠नक्षत्र-* रेवती - 17:50 तक

*🌠पश्चात्-* अश्विनी 

*💫करण-* बव. - 16:29 तक

*💫पश्चात्-* बालव

*✨योग-* शिव - 23:15 तक

*✨पश्चात्-* सिद्ध 

*🌅सूर्योदय-* 07:15

*🌄सूर्यास्त-* 17:39

*🌙चन्द्रोदय-* 12:05

*🌛चन्द्रराशि-* मीन - 17:50 तक

*🌛पश्चात्-* मेष

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 12:06 से 12:48

*🤖राहुकाल-* 15:03 से 16:21

*🎑ऋतु-* शिशिर

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज मंगलवार को 👉 पौष सुदी अष्टमी 16:29 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री दुर्गाष्टमी , श्री भौमाष्टमी , श्री महाभद्राष्टमी , अष्ट का श्राद्ध , पंचक 17:50 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग 17:50 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 17:50 से , जैन अष्टमी , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , श्री शाकम्भरी देवी नवरात्रोत्सवारम्भ / यात्रा , राजिम भक्तिन माता जयन्ती (हर वर्ष 7 जनवरी को) , श्रीमती शशिकला काकोडकर जयन्ती व सामाजिक कार्यकर्त्री शांता सिन्हा जयन्ती।_*

*_🔅कल बुधवार को 👉 पौष सुदी नवमी 14:28 तक पश्चात् दशमी शुरु।_*


*🎯आज की वाणी👉*

*अन्वेषणं   हि   तस्यैव*

      *यस्ते  स्यादुपकारकः ।*

*यस्य वाञ्छा प्रयोगस्य*

      *स ते त्वन्वेषको भवेत्।*

*अर्थात्👉*

         _अन्वेषण (खोज) उसी व्यक्ति का करें जो आपका सदा भला चाहता हो। जो आपका प्रयोग करना चाहता है वह तो स्वयं आपका अन्वेषण कर लेगा।

*07 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉🏻*


1552 - फ्रांसिस, ड्यूक ऑफ गुइज़ के नेतृत्व में फ्रांसीसी सैनिकों ने कैलाइस की घेराबंदी में, इंग्लैंड के साम्राज्य के अंतिम महाद्वीपीय कब्जे , कैलाइस पर कब्ज़ा किया।

1714 - टाइपराइटर इंग्लैंड के हेनरी मिल द्वारा बनाया गया।

1761 - पानीपत की तीसरी लड़ाई में अफ़ग़ान शासक अहमद शाह अब्दाली ने मराठों को हराया।

1782 - पहला अमेरिकी वाणिज्यिक बैंक (बैंक ऑफ नॉर्थ अमेरिका) खुला।

1789 - अमेरिकी जनता ने जाॅर्ज वाशिंगटन को देश का पहला राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान किया।

1793 - स्वीडन में ईबेल दंगा शुरू हुए। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1797 - इटली ने अपने मौजूदा राष्ट्रीय ध्वज को अंगीकार किया।

1859 - सिपाही विद्रोह में संलिप्तता के मामले में मुग़ल सम्राट बहादुरशाह ज़फर (द्वितीय) के ख़िलाफ़ सुनवाई शुरू हुई।

1890 - विलियम बी. परविस को फाउंटेन पेन का आविष्कार का पेटेंट मिला।

1894 - विलियम केनेडी डिकसन को चलचित्र (मोशन पिक्चर) का पेटेंट मिला।

1927 - पहली ट्रांस-एटलांटिक व्यावसायिक टेलीफोन सेवा न्यूयॉर्क से लंदन के बीच शुरू हुई।

1929 -  मदर टेरेसा ने कलकत्ता (अब कोलकाता) पुहंचकर गरीब और रोगग्रस्त लोगों के बीच काम शुरु किया


1953 - अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने हाइड्रोजन बम बनाने की घोषणा की।

1959 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने क्यूबा में फिदेल कास्त्रो की नई सरकार को मान्यता प्रदान की।

1972 - स्पेन के इबीसा क्षेत्र में विमान दुर्घटना में चालक दल के छह सदस्यों समेत 108 यात्रियों की मौत हुई।

1979 - वियतनाम की सेना द्वारा कम्बोडिया पर आक्रमण के बाद इस देश के तानाशाह पोलपोट भाग निकले। हंग सामरीन के नेतृत्व में नयी सरकार सत्ता में आयी।

1980 - आपातकाल के तीन साल बाद भारी बहुमत के साथ इंदिरा गांधी की सत्ता में वापसी हुई।

1984 - ब्रुनेई, दक्षिण-पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन 'आशियान' का छठा सदस्य बना।

1986 - अमेरिका के राष्ठ्रपति रोनाल्ड रीगन ने लीबिया के खिलाफ आथिर्क प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।

1986 - मिस्र के सीना मरुस्थल की जेल में इस देश के सीमा सुरक्षा बल के जवान सुलैमान ख़ातिर की हत्या कर दी गयी।

1987 -  कपिलदेव ने टेस्ट क्रिकेट में तीन सौ विकेट पूरे किये।

1989 - जापान के सम्राट हिरोहितो का देहावसान, आकिहितो नये सम्राट घोषित किया।

1990 -  पिछले 800 सालों में पहली बार पीसा की झुकती हुई मीनार को दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया।

1999 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के विरुद्ध महाभियोग की कार्रवाही शुरू किया।

2000 - जकार्ता (इंडोनेशिया) में 10 हज़ार मुसलमानों ने मोलुकस द्वीप समूह में ईसाईयों के विरुद्ध जेहाद की घोषणा की।

2003 - जापान ने विकास कार्यों में मदद के लिए भारत को 90 करोड़ डालर की मदद की घोषणा की।

2008 - राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने विनोद राय को नियन्त्रक एवं महालेखा परीक्षक के पद की शपथ दिलाई गई।

2008 - भारत व मलेशिया वायुसेना के पायलटों और युद्धपोतों के कर्मियों के प्रशिक्षण समेत रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए।

2008 - जार्जिया में नेल मिखै साकाश विली को पुन: देश का राष्ट्रपति चुना गया।

2009 - आई टी कम्पनी सत्यम के चेयरमैन रामालेंगम राजू ने अपेन पद से इस्तीफ़ा दिया।

2010 - जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर एक होटल में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगभग 22 घंटे लंबी मुठभेड़ दो आतंकवादियों के मारे जाने के साथ ख़त्म हो गयी।

2011 - अंतर्राष्ट्रीय एसोसिएशन फुटबॉल टूर्नामेंट एएफसी एशियाई कप, आधिकारिक तौर पर कतर में खुला।

2014 -  शेख हसीना ने बांग्लादेश में आम चुनाव जीता।

2015 - पेरिस में दो बंदूकधारियों ने ‘चार्ली आब्दो’ पत्रिका के कार्यालय पर हमला किया जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए।

2015 - यमन की राजधानी सना में एक पुलिस कॉलेज के बाहर हुए कार बम धमाके में 38 लोगों की मौत और 63 से अधिक लोग घायल हुए।

2019 - केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को, सीधी भर्ती और उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी दी।

2019 - भारत ने ईरान के महत्‍वपूर्ण चाबहार बंदरगाह का संचालन शुरू किया।

2019 - अमेज़न (Amazon) पहली बार 797 बिलियन डॉलर की तागत के साथ दुनिया की सबसे मूल्यवान सूचीबद्ध कंपनी माइक्रोसॉफ्ट से आगे निकल गयी।

2019 - सिडनी में चौथे क्रिकेट टेस्ट के आखिरी दिन बारिश में बर्बाद होने के बाद भारत ने टेस्ट श्रृंखला 2-1 से जीती थी। 1947-48 में पहली भारतीय टूरिंग टीम के 71 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज़ जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी।

2019 - बंगलादेश में अवामी लीग की प्रमुख शेख हसीना ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

2020 - ईरान की संसद में अमरीकी सेना को आतंकवादी घोषित करने का प्रस्‍ताव पारित किया।

2020 - अंतर्राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन ने “स्टेट ऑफ़ क्लाइमेट रिपोर्ट” जारी की, कि 2019 में जलवायु परिवर्तन के कारण भारत में 1,659 लोगों की मौत हुई तथा वर्ष 1901 के बाद 2019 सबसे गर्म वर्ष है।

2020 - राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कावारत्ती में लक्षद्वीप के पहले सुपर स्‍पेशियलि‍टी अस्‍पताल की आधारशिला रखी।

2020 - प्यूर्टो रिको में 5.8 तीव्रता के भूकंप से 'विंडो बीच' गिरी, यह प्राकृतिक रूप से बनी थी।

2020 - पाकिस्‍तान में वायुसेना के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्‍त होने से उसके दोनों पायलट मारे गए।

2021 - बांग्लादेश ने 1971 में उसके मुक्ति संग्राम के दौरान की गई नरसंहार की घटनाओं के लिए पाकिस्तान से आधिकारिक तौर से माफी मांगने को कहा।

2021 - पाकिस्तान की आतंकवाद विरोधी अदालत ने जैश-ए- मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

2021 - जुलाई 2020 में पेंटागन द्वारा मुख्य सूचना अधिकारी का पद सृजित करने के बाद, भास्तीय-अमेरिकी डॉ राज अय्यर ने अमेरिकी सेना के पहले मुख्य सूचना अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया।

2021 - इराक की एक अदालत ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया वहीं अमेरिका हिंसा मामले में ट्रंप के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनिश्चितकाल के लिए बैन लगा।

2021 - श्री न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया को गौहाटी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया तथा प्रधानमंत्री ने वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के रेवाड़ी-मदार खंड को राष्ट्र को समर्पित किया।

2022 - खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के सिरोरा गांव में देश की पहली मोबाइल हनी प्रोसेसिंग वैन का शुभारंभ किया।

2022 - पीएम नरेंद्र मोदी ने कोलकाता स्थित चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (सीएनसीआई) के दूसरे परिसर का उद्घाटन किया।

2022 - विदेश मंत्रालय और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम (PSP-V2.0) के दूसरे चरण के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

2023 - अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के केविन मैक्कार्थी को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का अध्यक्ष चुना गया।

2023 - भारतीय नौसेना ने स्प्रिंट योजना के तहत सशस्त्र नाव झुंड के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

2023 - भारत का सबसे बड़ा और पहला कोयला गैसीकरण आधारित उर्वरक संयंत्र तलचर (ओडिशा) में स्थापित हुआ।

2023 - केरल पूरी तरह से डिजिटल बैंकिंग लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना।

2023 - भारत सरकार ने डॉ आसिफ मकबूल डार को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), 1967 के तहत आतंकवादी घोषित किया।

2024 - अमेरिका के लिली ग्लैडस्टोन ने "किलर्स ऑफ द फ्लावर मून" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का गोल्डन ग्लोब जीतकर पहली मूल निवासी महिला के रूप में इतिहास रचा।

2024 - भारत ने सऊदी अरब के साथ द्विपक्षीय हज समझौते 2024 पर हस्ताक्षर किए।

2024 - भारतीय वायुसेना के सी-130 जे विमान ने कारगिल हवाई पट्टी पर पहली बार रात्रि लैंडिंग की।

2024 - बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने लगातार चौथी बार जीत हासिल की , उनकी पार्टी चुनावों में दो तिहाई बहुमत मिलने की ओर अग्रसर हुई।


*07 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉🏻*


1851 - प्रसिद्ध इतिहासकार, अंग्रेज़ी साहित्यकार तथा अन्वेषक जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन का जन्म हुआ।

1893 -  गाँधीवादी जीवन शैली की कट्टर समर्थक जानकी देवी बजाज 

1917 - भारतीय शास्त्रीय वादक कलाकार आर. के. बीजापुरे का जन्म हुआ।

1922 - फ्रांसीसी बाँसुरी वादक पियरे रामपाल का जन्म हुआ।

1932 - भारत सरकार द्वारा विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित उबैद सिद्दिकी का जन्म हुआ।

1934 - भारतीय वैज्ञानिक सुरेश चंद्र गुप्ता का जन्म हुआ।

1935 - महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एम॰जी॰पी॰) की एक प्रमुख नेत्री व गोवा के पहले मुख्यमंत्री दयानंद बंडोडकर की पुत्री , गोवा की पहली महिला मुख्यमंत्री शशिकला काकोडकर का जन्म हुआ।

1948 - भारतीय लेखिका शोभा डे 

1950 - अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बालश्रम विरोधी भारतीय कार्यकर्त्री शांता सिन्हा का जन्म हुआ।

1950 - हिन्दी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता जॉनी लीवर का जन्म हुआ।

1955 - भारतीय अभिनेत्री ममता शंकर का जन्म हुआ।

1957 - हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री रीना रॉय का जन्म हुआ।

1961 - भारतीय अभिनेत्री सुप्रिया पाठक का जन्म हुआ।

1967 - हिंदी सिनेमा जगत के किरदारों में नए सिरे से जान डालने वाले इरफान खान का जन्म हुआ।

1979 - हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री बिपाशा बसु का जन्म हुआ।

1981 - भारत के जानेमाने शतरंज खिलाड़ी कृष्णन शशिकिरण का जन्म हुआ।


*07 जनवरी को निधन हुए व्यक्ति👉🏻*


1943 - वाई-फाई के जनक मशहूर अमेरिकी सर्बियाई आविष्कारक निकोला टेस्ला का निधन हुआ।

1966 - हिन्दी फ़िल्मों के एक महान् फ़िल्म निर्देशक बिमल राय का निधन हुआ।

1989 - जापान के 124वें सम्राट सम्राट शोवा का निधन हुआ।

2016 - भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के मुख्यमंत्री रहे मुफ़्ती मोहम्मद सईद का निधन हुआ।

2017 - पुर्तग़ाल के पूर्व राष्ट्रपति मारियो सोरेस का निधन हुआ।

2018 - समकालीन कवि एवं लेखक बलदेव वंशी का निधन हुआ।

2020 - सन 1984 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में अहम रोल निभाने वाले लेफ्टिनेंट जनरल पीएन हून का निधन हुआ।

2020 - संगीत-नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित धडी लोक गायक इदु शरीफ (80) का निधन हुआ।

2021 - शरत चंद्र बोस की सबसे छोटी बेटी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी चित्रा घोष का 90 साल की उम्र में निधन हुआ।

2023 - भारत में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के बारे में प्रसिद्ध व पद्म से सम्मानित डॉक्टर टेहेम्टन ई उदवाडिया (88) का निधन हुआ।

2023 - एट इज़ इंफ' के अभिनेता एडम रिच (54) का  निधन हुआ।

2024 - जर्मन फुटबॉल खिलाड़ी फ्रांज बेकनबॉयर (78) का निधन हुआ।

2024 - भारत के मुम्बई में जन्मी अमेरिकी रसायनज्ञ , IRI पदक विजेता उमा चौधरी (76) का निधन हुआ। 

2024 - हार्ड रॉक बैंड मैग्नम के संस्थापक , अंग्रेजी संगीतकार , गिटारवादक व गीतकार टोनी क्लार्किन (77) का निधन हुआ।


*07 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉🏻*


🔅 श्री शाकम्भरी देवी नवरात्रोत्सवारम्भ / यात्रा।

🔅 राजिम भक्तिन माता जयन्ती (हर वर्ष 7 जनवरी को)।

🔅 श्रीमती शशिकला काकोडकर जयन्ती।

🔅 सामाजिक कार्यकर्त्री शांता सिन्हा जयन्ती।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789