एनएसएस शिविर का समारोह पूर्वक हुआ समापन।
शिविर में स्वयंसेवियों ने किए परियोजना के विविध कार्य।
रूद्रपुर देवरिया।इण्टरमीडिएट कालेज कन्हौली,देवरिया के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना के दोनों इकाइयों द्वारा सप्तदिवसीय विशेष शिविर(दिन-रात)का समापन स्व०रामरहस्य महाविद्यालय के हिन्दी विभाग के प्रोफेसर डॉ अरविंद द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण करके किया। सरस्वती वंदना कु०नेहा विश्वकर्मा, साहिना,रोशनी,जानशीं सिंह, स्वागत गीत कु०शिल्पा भारतीव सुमन गुप्ता तथा सिद्धि पाण्डेय ने प्रस्तुत किया । लक्ष्य गीत व संकल्प गीत कु०शैली जायसवाल व सुमन गुप्ता ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चन्द्र सिंह ने किया।
कार्यक्रम अधिकारी सम्राट जायसवाल ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथिगण को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर अरविन्द द्विवेदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रों में देश प्रेम की भावना को जागृत करता है।राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व इस वजह से है कि यह छात्रों को सामुदायिक सेवा के ज़रिए अपने व्यक्तित्व और चरित्र को विकसित करने का मौका देती है ।इसके अलावा, यह योजना छात्रों को सामाजिक और नागरिक ज़िम्मेदारी की भावना विकसित करने में मदद करती है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि सरसचंद जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि एन०एस०एस०के स्वयंसेवक में समुदाय की ज़रूरतों और समस्याओं को पहचानना और उनका समाधान करनाआपात स्थितियों और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की क्षमता विकसित करना।नेतृत्व के गुण और लोकतांत्रिक दृष्टिकोण हासिल करना।सामुदायिक भागीदारी जुटाने में कौशल हासिल करना।राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव का अभ्यास करना सिखाता है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अतिथि समाजसेवी जन्मेजय सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक स्वैच्छिक सार्वजनिक सेवा कार्यक्रम है। इसकी स्थापना युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक सेवा की भावना पैदा करने के उद्देश्य से की गई है।
कार्यक्रम में अतिथि परिचय स्वागत व आभार प्रकट करने का कार्य उप प्रधानाचार्य रामप्रसाद जी ने किया।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी सर्वेश कुमार दूबे ने किया। कार्यक्रम अधिकारी सर्वेश द्विवेदी व सम्राट जायसवाल का कार्यक्रम में विशेष योगदान उल्लेखनीय रहा। इस अवसर पर कन्हैया सिंह,अमित यादव,विमलेश कुमार, राजेश शर्मा,राकेश कुमार,राजेश्वर सिंह,सिद्धेश्वर सिंह,शाह आलम,पूजा सिंह,उदिता दास, नीलममणि आदि अध्यापक उपस्थित रहे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें