Good Daily News...


मंगलवार, 7 जनवरी 2025

दिल्ली विधानसभा के चुनाव का चुनाव आयोग ने किया ऐलान




 दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान मंगलवार को कर दिया गया है। इसके साथ ही चुनाव के परिणाम की तारीख भी सामने आ गई है।

   चुनाव आयोग ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया और दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने बताया है कि दिल्ली में 70 सीटों की विधानसभा के लिए मतदान या वोट 5 फरवरी की तारीख को डाले जाएंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के साथ में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू मौजूद थे।

कब जारी होगा रिजल्ट?

चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग के साथ ही चुनाव परिणाम की तारीख भी बता दी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए हुई वोटिंग के परिणाम यानी रिजल्ट  8 फरवरी यानी चुनाव के  3 दिन बाद जारी कर दिए जाएंगे। 

बीते सोमवार को चुनाव आयोग ने दिल्ली में वोटर्स की संख्या का भी खुलासा कर दिया था। चुनाव आयोग की ओर से जारी की गई मतदाताओं की अंतिम सूची के मुताबिक, केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 रजिस्टर्ड वोटर हैं। वहीं, इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 84 लाख 49 हजार 645 और महिला मतदाताओं की संख्या 71 लाख 73 हजार 952 है। दिल्ली में इस बार युवा वोटरों की संख्या 25.89 लाख है। वहीं, पहली बार वोट डालने के लिए पात्र लोगों की संख्या 2.08 लाख है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789