Good Daily News...


शुक्रवार, 3 जनवरी 2025

आंगनबाड़ी केंद्रों पर शीतकालीन अवकाश घोषित

 



देवरिया(सू0वि0), 3 जनवरी 2025। जनपद देवरिया में शीतलहर और अत्यधिक ठंड के कारण परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 31 दिसंबर 2024 से 14 जनवरी 2025 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। 

      जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने बताया कि ठंड के दृष्टिगत आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए  03 जनवरी 2025 से 14 जनवरी 2025 तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया है। इस दौरान सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपने केंद्रों पर नियमित रूप से उपस्थित रहेंगी। वे टी०एच०आर० प्राप्ति / वितरण, वी०एच०एस०एन०डी० सत्र के दौरान लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण ट्रैकर पर फीडिंग, समुदाय आधारित गतिविधियों का आयोजन और शासन द्वारा निर्धारित अन्य सभी शासकीय कार्यों का संपादन करेंगी। उन्होंने कहा है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होता है। आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

वंचित 141 छात्राओं का शुल्क जमा न होने के कारण परीक्षा 28 मार्च से---

  *हाई कोर्ट के आदेश से बीएससी की विशेष परीक्षा रुद्रपुर देवरिया पं श्री कृष्ण महिलामहाविद्यालय की बीएससी प्रथम वर्ष की 141 छात्राओं का परीक...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789