Good Daily News...


गुरुवार, 2 जनवरी 2025

दोस्त के साथ बाजार जा रहे युवक को मारी गोली

 



*बाइक सवार तीन बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम 

आजमगढ़। हरौला थाना क्षेत्र में एक युवक को दोस्त के साथ बाजार जाते समय बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी और फरार हो गए। उसे घायलावस्था में मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली युवक की पीठ के दाहिने हिस्से में लगी है।

सकतपुर गांव निवासी घनश्याम 45 पुत्र हुन्नर बुधवार की देर शाम लगभग सात बजे अपने दोस्त अशोक के साथ बाइक से फुलवरिया बाजार जा रहा था। बाइक को अशोक चला रहा था और घनश्याम पीछे बैठा था। जैसे ही वह फुलवरिया बाजार और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बीच स्थित बनरहिया बाग के पास पहुंचा।

तभी पीछे से एक बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे। उनमें एक बदमाश ने तमंचे से घनश्याम पर फायर कर दिया। गोली घनश्याम के पीठ के दाहिने हिस्से में लगी। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे अहरौला स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। घनश्याम ने बताया कि वह बदमाशों में से किसी को नहीं पहचानता है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पटियाला में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में संजीव सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की मानस्वी ने जीता कांस्य पदक

  संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की है तीरंदाज, जीत पर मिली बधाई। देवरिया। पटियाला में आयोजित एनटीपीसी द्वितीय महिला राष्ट्रीय वरीयता तीरंदा...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789