देवरिया।
फर्स्ट वर्ल्ड आर्चरी स्कूल श्रीनेत ग्लोबल स्कूल, इंडियन ऑयल लवकुश आउटडोर आर्चरी सेंटर, ओएनजीसी और एसटीसीआई फाइनेंस लिमिटेड,हाई परफॉर्मेंस इंडोर आर्चरी सेंटर का उद्घाटन 30 जनवरी को रुद्रपुर तहसील के कन्हौली ग्राम में संपन्न होगा। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर जनजाति मामले, भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा, अवनीश कुमार अवस्थी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ मुख्य सलाहकार मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, कमलेश पासवान राज्य मंत्री ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद देवरिया शशांक मणि त्रिपाठी , भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह आदि की भी गरिमामई उपस्थिति रहेगी। इस बात की सूचना ओलंपियन संजीव सिंह अर्जुन पुरस्कार विजेता व द्रोणाचार्य अवार्डि व प्रिंसिपल डॉक्टर मधु सिंह ने संयुक्त रूप से दिया है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें