Good Daily News...


गुरुवार, 2 जनवरी 2025

दरोगा को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

  


कानपुर।


देहात के रूरा थाना में तैनात दरोगा यशपाल सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। टीम ने दरोगा को अकबरपुर थाने में लाकर देर रात तक पूछताछ की गई। एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। रूरा थाना क्षेत्र के अंदाया निवासी सरिता सिंह ने रूरा थाना में तैनात दरोगा यशपाल द्वारा रुपये मांगे जाने की शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन से की थी।

शिकायत पर कानपुर इकाई की टीम सक्रिय हुई। बुधवार को एंटी करप्शन टीम प्रभारी अर्चना शुक्ला के नेतृत्व में निरीक्षक जटाशंकर सिंह, मृत्युंजय कुमार मिश्रा, चतुर सिंह ने जिले के कृषि विभाग व दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के कर्मचारियाें के साथ रूरा थाना पहुंच यशपाल को रंगेहाथ 10 रुपये लेते पकड़ लिया। इसके बाद टीम दरोगा को अकबरपुर थाना ले आई।

यहां पर देर शाम तक उससे पूछताछ चलती रही। टीम प्रभारी ने बताया कि सरिता ने शिकायत की थी। जिसमें बताया था कि मारपीट के एक मामले में कुछ लोगों के नाम निकालने व चार्जशीट लगाने के नाम पर उससे रुपये मांगे जा रहे है। बताया कि बुधवार दोपहर दो बजे के करीब दरोगा यशपाल को रूरा थाना में बने उनके आवास के पास से रुपये लेते हुए पकड़ा गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दरोगा रूरा थाना से पहले बारा चौकी में तैनात थे। 24 सितंबर 2024 को उनकी तैनाती रूरा थाना में हुई थी। वह मूल रूप से एटा जिले के जयथरा थाना क्षेत्र के टीकाथर के रहने वाले हैं। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि एंटी करप्शन टीम ने दरोगा को 10 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा है। इस पर दरोगा को निलंबित किया गया है। सीआे अकबरपुर से जांच रिपोर्ट पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पटियाला में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में संजीव सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की मानस्वी ने जीता कांस्य पदक

  संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की है तीरंदाज, जीत पर मिली बधाई। देवरिया। पटियाला में आयोजित एनटीपीसी द्वितीय महिला राष्ट्रीय वरीयता तीरंदा...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789