Good Daily News...


मंगलवार, 24 दिसंबर 2024

देश, विदेश व राज्यों का टांप हेडलाइन मुख्य समाचार





*मंगलवार, 24 दिसंबर 2024


🔸​पीलीभीत एनकाउंटर: 3 खालिस्तानी आतंकी ढेर, दो AK-47 और पिस्टल बरामद, इलाके में दहशत

🔸पनामा की संप्रभुता बिकाऊ नहीं... ट्रंप के बयान पर बढ़ा बवाल, कोलंबिया ने भी अमेरिका को घेरा

🔸अल्लू अर्जुन हाजिर हों, हैदराबाद पुलिस ने भेजा समन; आज पूछताछ

🔸पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती

🔸संयुक्त राष्ट्र में बदलाव: 'चुनौतियों से निपटने में UN के भीतर सुधार बेहद अहम'; वैश्विक संघर्षों के बीच भारत

🔸Trump WHO Withdrawal: ट्रंप शपथ लेते ही US को विश्व स्वास्थ्य संगठन से अलग करेंगे; विशेषज्ञ बोले- खतरे की घंटी

🔸समानांतर सिनेमा के अग्रदूत श्याम बेनेगल का 90 वर्ष की आयु में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

🔸​बांग्लादेश की युनूस सरकार ने भारत को भेजा नोट, कहा-पूर्व पीएम शेख हसीना को वापस भेजो, भारत बोला नो कमेंट 

🔸परभणी में राहुल ने लगाया आरोप, पुलिस ने की दलित व्यक्ति की हत्या; सीएम ने कहा- दौरा राजनीति से प्रेरित

🔸'चुनौतियां बदलती हैं तो हमें उपाय भी बदलने पड़ेंगे', गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- सूचना योद्धाओं पर है जिम्मेदारी

🔸दिल्ली के निजी स्कूलों में EWS कोटे के तहत प्रवेश के लिए आय सीमा 5 लाख रुपये तक बढ़ी; LG सक्सेना ने दी मंजूरी

🔸हिमाचल में बर्फबारी देखने उमड़े टूरिस्ट:शिमला में नाचते-गाते दिखे; रोहतांग में वाहन रोकने पड़े, होटलों में डबल ऑक्युपेंसी

🔸किसान आंदोलन में शामिल होने पर SKM का फैसला आज:दोनों गुटों की चंडीगढ़ में मीटिंग; डल्लेवाल की सेहत नाजुक, कैंडल मार्च निकालेंगे

🔸मनाली में बर्फबारी, अटल टनल पर 1000 गाड़ियां फंसी:हिमाचल में 30 सड़कें बंद; राजस्थान में ओले-बारिश का अलर्ट, स्कूलों की छुट्‌टियां

🔸​​​​CISF डीआईजी बोले- संसद हाथापाई मामले में हमारी चूक नहीं:आरोपों पर चुप रहना पंसद करेंगे; शीतकालीन सत्र के 20वें दिन दो सांसद घायल हुए थे

🔸बीपीएससी अभ्यर्थियों ने गर्दनीबाग अस्पताल में की जमकर तोड़फोड़, नर्स और डॉक्टर को बाहर ले जाने का किया प्रयास

🔸मोदी ने रोजगार मेले में 71 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र बांटे

🔸नीतीश ने पश्चिम चंपारण के थारू टोला घोटवा से की ‘प्रगति यात्रा’ की शुरुआत, दी 172.19 करोड़ की सौगात

🔹शेफाली की 197 रन की पारी बेकार, बंगाल ने 390 रन चेज कर बनाया विश्व कीर्तिमान

* CBCI द्वारा आयोजित समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, जर्मनी में क्रिसमस बाजार में हुए हादसे पर जताया दुख

* इस दौरान अपने संबोधन में जर्मनी में क्रिसमस बाजार पर हुए हमले और श्रीलंका में 2019 ईस्टर बम विस्फोटों का हवाला देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे संकट से एक साथ मिलकर लड़ना होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास जताया कि सबके सामूहिक प्रयास से हम देश को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत सभी का लक्ष्य है और हमें इसे मिलकर पाना है

* विदेश मंत्री एस जयशंकर आज अपने छह दिवसीय दौरे पर अमेरिका के लिए रवाना होंगे। वहां वह द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान वे भारत के महावाणिज्य दूत के सम्मेलन की अध्यक्षता भी करेंगे।

* 5वीं, 8वीं में फेल होने वाले बच्चे प्रमोट नहीं होंगे, 2 महीने में दोबारा एग्जाम होगा, फिर फेल हुए तो भी स्कूल से नहीं निकाला जाएगा

* 5 वी और 8 वी क्लास के एग्जाम में फेल होने वाले विधार्थी को अब पास नहीं किया जाएगा, केंद्र सरकार ने सोमवार को 'नो डिटेंशन पॉलिसी' खत्म कर दी है, पहले इस नियम के तहत फेल होने पर विधार्थी को दुसरी क्लास में प्रमोट कर दिया जाता था

* आठ जनवरी को होगी 39-सदस्यीय संसदीय समिति की बैठक, 'एक देश-एक चुनाव' के प्रस्ताव पर होगी चर्चा

* राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- अंगदान को लेकर लोगों में झिझक, डॉक्टर बढ़ा सकते हैं जागरूकता

* आज की कांग्रेस 'जाली' है, जिसका नेतृत्व नकली गांधी कर रहे हैं'; केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का पार्टी पर तंज

* एक महीने में पूरा नहीं हुआ तो अधिकारी निलंबित', नागपुर एयरपोर्ट काम में देरी पर गडकरी की चेतावनी

* भागवत सोचते हैं RSS के 'पाप' धुल जाएंगे, लेकिन देश हकीकत जान रहा; हालिया बयानों पर जयराम रमेश का तंज

* गौरतलब है कि जयराम रमेश के ये बयान संघ प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयानों पर आए हैं। संघ प्रमुख ने पुणे में नए मंदिर-मस्जिद विवादों के फिर से उभरने पर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि अयोध्या के राम मंदिर के निर्माण के बाद कुछ व्यक्तियों को यह विश्वास हो गया है कि वे ऐसे मुद्दों को उठाकर "हिंदुओं के नेता" बन सकते हैं।

* बिहार नीतीश के नेतृत्व में ही लड़ेंगे चुनाव, बीजेपी कोर ग्रुप का फैसला, दिलीप जायसवाल ने किया ऐलान

* विनोद कांबली की हालत बिगड़ी, अस्पताल की तस्वीर आई सामने; दो बार पड़ चुका दिल का दौरा,विनोद कांबली एक दशक से अधिक समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। न सिर्फ स्वास्थ्य को लेकर बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है।

* बर्फ ने लगाई ब्रेक: अटल टनल में फंसे 1000 से अधिक वाहन, बर्फ में फिसलने लगी गाड़ियां; पुलिस कर रही रेस्क्यू,पहाड़ों पर बर्फ... मैदानों में बूंदाबांदी से ठिठुरन, श्रीनगर में पारा -8.6º, डल झील में बर्फ जमी

* बजट के दिन 1 फरवरी शनिवार को खुलेगा शेयर बाजार, BSE-NSE पर आम दिनों की तरह कारोबार होगा, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट भी खुलेगा

* एसबीआई रिपोर्ट: इस साल खुले रिकॉर्ड 3.9 करोड़ डीमैट खाते, 10 वर्ष में 39 गुना बढ़ गई संख्या; लगातार बढ़ रहे निवेशक।

* जम्मू-कश्मीर: कश्मीर घाटी में शीतलहर जारी है। डल झील की सतह जमी हुई दिखी, तापमान -6 डिग्री सेल्सियस है

*उत्तराखंड- पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी,चमोली,उत्तरकाशी के साथ चकराता में भी हैवी स्नोफॉल,कई जगह सड़कें बंद,मौसम विभाग ने कल भी बारिश बर्फबारी का जारी किया अलर्ट। चमोली में जम गए झरने, ठहर गई जल धारायें।

*कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में कल से हो रही भारी बर्फबारी के चलते उत्तर प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गयी है, तापमान में गिरावट के कारण अधिकांश जिलों में शीतलहर जारी है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

      *29 सितम्बर 2026 , मंगलवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है।...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789