Good Daily News...


गुरुवार, 26 दिसंबर 2024

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की बैठक एडीएम के अध्यक्षता में हुई आयोजित




देवरिया(सू0वि0), 26 दिसंबर 2024। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन से संबंधित जनपद स्तरीय समिति की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में एडीएम प्रशासन ने जनपद में खाद्य सुरक्षा और औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने और प्रवर्तन कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेस्टोरेंट, स्ट्रीट वेंडर और खाद्य कारोबारियों को एक ही तेल का बार-बार उपयोग करने के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की बात कही। उन्होंने बताया कि बार-बार तलने से तेल में हानिकारक कॉर्सेनिक तत्व उत्पन्न होते हैं, जो कैंसर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इसके समाधान के रूप में, रीयूज्ड तेल को बायोडीजल के रूप में बेचने का सुझाव दिया गया। उन्होंने जानकारी दी कि गत माह जनपद के तीन रेस्टोरेंट ने 182 लीटर रीयूज्ड तेल 40 रुपये प्रति लीटर की दर से लखनऊ स्थित केएनपी अराइजेस को बेचा है।

      बैठक में बताया गया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने इस वर्ष अब तक 271 विधिक और 507 सर्विलांस नमूने संग्रहित किए हैं। इसके अलावा, 43 मेडिकल स्टोर की भी जांच की गई है। दूरस्थ क्षेत्रों में शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ की पहचान के लिए फूड सेफ्टी व्हील्स" का उपयोग करने पर भी जोर दिया गया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा बिनय कुमार सहाय ने जानकारी दी कि जनपद की 10 राइस मिलों को फोर्टिफिकेशन सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है और वे फोर्टिफाइड चावल का उत्पादन कर रही हैं। हाइजीन रेटिंग कार्यक्रम के तहत जनपद के 42 खाद्य कारोबारियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए हैं।

      बैठक में सीएमओ डॉ. राजेश झा, सीओ संजय रेड्डी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र, डीएसओ संजय पांडेय, जिला आबकारी अधिकारी अनिल भारती, व्यापारी नेता शक्ति गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पटियाला में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में संजीव सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की मानस्वी ने जीता कांस्य पदक

  संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की है तीरंदाज, जीत पर मिली बधाई। देवरिया। पटियाला में आयोजित एनटीपीसी द्वितीय महिला राष्ट्रीय वरीयता तीरंदा...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789