*मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई सहायता राशि*
देवरिया, (सू0वि0) 4 दिसंबर। एमएलसी श्री रतनपाल सिंह, जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा ने आज अपराह्न माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर दिवंगत विशाल सिंह तथा दिवंगत निहाल सिंह के घर जाकर उनके परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। यह धनराशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्रदान की गई है।
इस अवसर पर एमएलसी श्री रतनपाल सिंह ने कहा कि दुख की इस घड़ी में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं तथा स्थिति पर निरंतर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने पुलिस को दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। दोषियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा भी उपलब्ध करा दी गई। मुख्यमंत्री जी ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया है।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें