Good Daily News...


शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024

आर्थिक सुधारों की नींव रखने वाले मनमोहन सिंह नहीं रहे 92 साल में निधन


 *आर्थिक सुधारों की नींव रखने वाले मनमोहन सिंह नहीं रहे 92 साल में निधन,देश में 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक का ऐलान*

 *"मनमोहन सिंह: भारत के आर्थिक सुधारों के निर्माता ही नहीं मनरेगा, खाद्य सुरक्षा कानून और RTI के भी ‘जनक’ थे पूर्व प्रधानमंत्री*

 *मनमोहन सिंह की यादें- संसद में बोले थे- हजारों जवाबों से अच्छी है मेरी खामोशी... आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- इतिहास मेरे प्रति उदार होगा*

 *आर्थिक संकट के बीच देश को गिरवी रखना पड़ा था सोना, मनमोहन वित्त मंत्री बनकर आए और बाजी पलट दी,आर्थिक सुधारों की दुनिया करती है तारीफ,1991 में पेश किया था युगांतकारी बजट*

*पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर देश में शोक की लहर, राहुल गांधी ने कहा- मैंने अपना गुरु खो दिया*

 *पीएम मोदी ने निधन पर जताया दुख,भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन जी के निधन पर शोक मनाता है साधारण परिवार से उठकर वह एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने, उन्होंने वित्तमंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर एक मजबूत छाप छोड़ी, संसद में उनका हस्तक्षेप भी व्यावहारिक था*

* देश में ग्लोबलाइजेशन की शुरुआत 1991 में सिंह ने ही की थी। उन्होंने भारत को दुनिया के बाजार के लिए तो खोला ही, बल्कि निर्यात और आयात के नियमों को भी सरल बनाया। डॉक्टर मनमोहन सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था में बड़े पैमाने पर आर्थिक सुधारों की कवायद की और उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था की ओवरहॉलिंग में महत्वपूर्ण योगदान दिया है इससे कोई इंकार नहीं कर सकता

* कभी भाजपा द्वारा उन्हें भ्रष्टाचार से घिरी सरकार चलाने तो कभी पपेट पीएम कहा गया। वहीं भाजपा ने कई बार उन्हें मौनमोहन सिंह कहा। उनपर गांधी परिवार से ऑर्डर लेकर सरकार चलाने के आरोप भी लगे। बावजूद इसके प्रधानमंत्री पद से रिटायर होते समय मनमोहन सिंह ने कहा था, 'मुझे ईमानदारी से उम्मीद है कि इतिहास मेरी समीक्षा करते वक्त दयाभाव रखेगा

* अपने मृदुभाषी और विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाने वाले मनमोहन सिंह अक्तूबर 1991 में पहली बार राज्यसभा के सदस्य बने थे। इसके बाद वे लगातार छह बार उच्च सदन के सदस्य बने। वे कभी लोकसभा से नहीं आ सके

* "पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद है। भारतीय रिजर्व बैंक में गवर्नर से लेकर देश के वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह जी ने देश की शासन व्यवस्था में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। वाहेगुरु जी उनकी आत्मा को सद्गति प्रदान करें और उनके परिवारजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। अमित शाह

* "आखिरी बार व्हीलचेयर पर मोदी सरकार के बिल के खिलाफ वोट करने संसद पहुंचे थे मनमोहन सिंह, PM मोदी ने की थी जमकर तारीफ

* पीएम ने कहा उनको पता है कि विजय सरकार की होने वाली है इसके बावजूद व्हीलचेयर पर संसद में आए और वोट किया,एक सांसद अपने दायित्व के लिए कितना सजग है,वह लोकतंत्र को ताकत देने के लिए वोट करने आए, इसलिए आज विशेष रूप से मैं उनकी दीर्घायु के लिए प्रार्थना करता हूं,वह निरंतर हमारा मार्गदर्शन करते रहे ऐसी में अपेक्षा करता हूं

* कांग्रेस 26 जनवरी से संविधान बचाओ पद यात्रा निकालेगी, कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में ऐलान; मनमोहन सिंह के निधन के चलते अधिवेशन रद्द।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भाजपा नेता को बदमाशों ने सरेआम मारी गोली गोरखपुर में RSS के कार्यक्रम से लौट रहे थे

  गोरखपुर। गोरखपुर में भाजपा नेता राधा मोहन सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। वारद...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789