सुलतानपुर।कंधेईपुर बहुउद्देशीय ग्रामीण सहकारी समिति कंधईपुर केंद्र पर फ़सल बुआई हेतु डीएपी खाद के लिए किसान काफ़ी परेशान नज़र आए, तरह-तरह की सिफारिशें एवं जुगाड़ लगाते दिखे। स्थानीय होने के नाते समिति कर्मियों को भी चुनौती का सामना करना पड़ा सब क्षेत्रीय किसको हां कहें, किसको कहें ना। बात बिगड़ ना जाय मद्देनजर स्थानीय सुरक्षा कर्मी भी मौक़े पर तैनात रहे। भीड़ का आलम यह था कि मात्र 200 बोरी खाद लिए चार गुना किसान सुबह चार बजे से लाइन लगाए खड़े थे जिनमें अधिकतर किसानों को मायूसी हाथ लगी। भदैया विकास क्षेत्र के बहुउद्देशीय सहकारी समिति कंधईपुर का मामला।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें