Good Daily News...


मंगलवार, 26 नवंबर 2024

अब तक का मुख्य समाचार




➡महाराष्ट्र - महाराष्ट्र को लेकर सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, महाराष्ट्र में 1 CM और डिप्टी CM का फॉर्मूला जारी रहेगा, महाराष्ट्र सरकार में BJP के 22 से 24 मंत्री होंगे , शिवसेना के 10-12 और NCP के 8-10 मंत्री होंगे- सूत्र  , आज दिल्ली जा रहे एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार, दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिलेंगे तीनों नेता , सरकार गठन पर चर्चा के लिए अमित शाह से मिलेंगे


➡संभल - शाही मस्जिद के सर्वे को लेकर विवाद का मामला, बीती रात्रि इलाज के दौरान दो और लोगों की मौत-सूत्र , बवाल के दौरान दोनों युवक हुए थे गंभीर घायल-सूत्र , मुरादाबाद इलाज के लिए ले जाया गया था दोनों को-सूत्र , घटना में अब तक पांच लोगों की हो चुकी मौत-सूत्र , मोहम्मद कैफ और अयान की देर रात हुई मौत  , प्रशासन देर शाम कर चुका है 3 लोगों के मरने की पुष्टि, दो लोगों की प्रशासन के द्वारा नहीं की गई अभी पुष्टि, संभल कोतवाली क्षेत्र में कल हुआ था जमकर बवाल


➡हरदोई - जिले में हुआ बड़ा सड़क हादसा, बारात से लौट रही बोलेरो व बस में हुई टक्कर , बघौली से वापस कानपुर जा रहे थे सभी, हादसे में 5 की मौत, 4 घायल, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शवों को कब्जे में लिया, घायलों को पुलिस द्वारा इलाज के लिए भेजा गया, मल्लावां के गौरीनगर चौराहे की घटना


➡लखनऊ - संसद का शीत सत्र आज से होगा शुरू, वक्फ़ संशोधन समेत कई विधायक सूचीबद्ध, रेल दुर्घटनाएं प्रदुषण व मणिपुर का मुद्दा गरमाएगा, महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव परिणाम के बाद हंगामे के आसार


➡लखनऊ - सीएम योगी आदित्यनाथ का वाराणसी दौरा आज , यूपी कॉलेज के 115वें स्थापना दिवस को करेंगे संबोधित ,गंगा पार डोमरी में आयोजित शिव महापुराण कथा में होंगे शामिल , सुबह करीब 11.15 बजे गोरखपुर से रवाना होंगे सीएम योगी , करीब 4 घंटे वाराणसी में सीएम योगी के रहने का कार्यक्रम


➡लखनऊ - निलंबित कुलसचिव पर 20 करोड़ के घोटाले का आरोप, निलंबित कुलसचिव को 10 दिन में देना है जवाब, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलसचिव, निलंबित कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार को चार्जशीट दी गई , 20 करोड़ के घोटाले के आरोप में चार्जशीट दी गई है, अनुशासनहीनता समेत कई आरोपों में आदेश जारी किया था, कुलपति प्रो. एनएमपी वर्मा ने निलंबन का आदेश जारी किया था


➡लखनऊ - दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, कोलकाता की उड़ानें रही प्रभावित, दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान हुई लेट, AXB 1119 रविवार को 1 घंटे, इंडिगो की फ्लाइट आधे घंटे लेट , मुंबई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट भी लेट रही


➡बरेली - नवजात बच्ची को छोड़कर चली गयी मां, पुलिस ने परिवार को ढूंढ कर निकाला, बच्ची की मां की दिमागी हालात ठीक नहीं, नवजात बच्ची को पाकर परिवार में खुशी की लहर, बच्ची की मां बच्ची को पेट्रोल पंप पर छोड़कर गई, डायल 112,स्थानीय पुलिस में परिवार को ढूंढ निकाला, फरीदपुर थाना क्षेत्र के ताज पैट्रोल पंप का मामला 


➡मेरठ - छेड़छाड़ के विरोध में दो समुदायों में संघर्ष, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बोला हमला, लाठी डंडे,पथराव और कई राउंड चली गोलियां, पुलिस ने पहले कराया समझौता,फिर हमला, बाहरी युवकों को बुलाकर दोबारा बोला हमला, पीड़िता उसके भाई समेत 5 लोग हुए घायल, घटना के बाद कार्रवाई के लिये हिन्दू संगठनों का हंगामा, पुलिस ने 19 आरोपियों पर किया मुकदमा दर्ज, गांव में तनावपूर्ण स्थिति, पुलिस फोर्स तैनात, सरधना क्षेत्र के मेहरमति गणेशपुर का मामला


➡मेरठ - दारोगा का बेटा निकला हथियार तस्कर का गुर्गा, 17 बंदूक में और 700 कारतूस रोहन से हुई बरामद , स्कॉर्पियो से हथियारों की डिलीवरी देने जा रहा था रोहन , रोहन के पिता राकेश कुमार मथुरा में दरोगा है , पंजाब से फर्जी रसीदों पर आदि थे हथियार, कारतूस, यूपी दिल्ली बिहार में बना रखा था हथियारों का बाजार , अनिल बालियान उर्फ़ अनिल बंजी गैंग का तस्कर है रोहन, कृषि विवि के डीन पर हमले का आरोपी रहा है अनिल बंजी, अनिल बंजी के गुर्गे AK-47 के साथ भी पकड़े गए थे , हथियार तस्करी का पैसा बंजी ने रियल स्टेटमेंट लगाया है, UPSTF की मुठभेड़ में हथियार तस्करी का हुआ खुलासा, मौके से भागे रोहन के 4 साथियों की STF कर रही तलाश, यूपी एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने कंकरखेड़ा में की मुठभेड़


➡गोरखपुर - सीएम योगी के गोरखपुर दौरे का दूसरा दिन, सीएम योगी ने की पूजा अर्चना और गौ सेवा, CM योगी ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम,  दूर दूर से फरियाद लेकर आए फरियादी,  CM ने एक एक करके सुनी सबकी फरियाद, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश, पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी रहे मौजूद, गोरखनाथ मंदिर में लगा जनता दर्शन कार्यक्रम


➡मुजफ्फरनगर - मुजफ्फरनगर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से पशु चोर नौशाद घायल, खेतों में कॉम्बिंग के दौरान 4 पशु चोर गिरफ्तार, घटना से 4 तमंचे, 6 कारतूस और 1 गाड़ी बरामद,  बदमाशों पर लूट, चोरी के आधा दर्जन केस दर्ज हैं, मेरठ के उलधन गांव के निवासी सभी शातिर चोर, बुढ़ाना कोतवाली के विज्ञाना मार्ग पर मुठभेड़


➡अयोध्या - सीएम योगी आदित्यनाथ का मिल्कीपुर दौरा आज, अनिल सिंह के भतीजे की शादी के उपरांत प्रीतिभोज जाएंगे, प्रदेश के शीर्ष उद्योगपति अनिल सिंह के भतीजे की शादी, 3.30 बजे मिल्कीपुर हेलीपैड पहुंचेंगे सीएम योगी , हेलीपैड से जाएंगे जमुनिया मऊ के उपाध्याय पुरवा, प्रीतिभोज में शामिल होने के बाद लखनऊ रवाना होंगे


➡अयोध्या - भूमि पर कब्जेदारी को लेकर हुए विवाद का मामला, रुदौली नगर पालिका अध्यक्ष जब्बार अली पर केस दर्ज,  जब्बार अली समेत 50 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा, राजेश पाण्डेय की तहरीर पर रुदौली कोतवाली में FIR दर्ज, 48 घंटे से धरने पर रहे रुदौली नगर पालिका अध्यक्ष, जब्बार अली व उनके समर्थकों पर पुलिस ने की कार्रवाई, रुदौली नगर पालिका के घोसियाना मोहल्ले का मामला


➡प्रयागराज - इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, विधायक अब्बास अंसारी की जमानत पर सुनवाई आज, गैंगस्टर मामले में अब्बास अंसारी की जमानत पर होगी सुनवाई, सुबह करीब 11 बजे अब्बास की जमानत पर सुनवाई होगी, अब्बास की जमानत याचिका को निस्तारित करने का निर्देश , SC ने HC को 4 सप्ताह में निस्तारित करने का निर्देश दिया है, मौजूदा समय में कासगंज जेल में बंद है विधायक अब्बास अंसारी, चित्रकूट जेल में रहते हुए गैंग संचालित करने का है आरोप, अब्बास अंसारी ने HC से जमानत पर रिहा करने की मांग की है


➡सहारनपुर - स्कूली बच्चों से कराया जा उपले ढुलाई का काम, कैमरे में कैद हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल , स्कूल में मिड-डे मील बनाने के लिए उपले मंगवाए , छोटे मासूम बच्चों से शिक्षक द्वारा कराया गया काम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुमारी कोमल ने लिया संज्ञान, कहा- शिक्षक की इस मामले में बड़ी लापरवाही है,  ‘लापरवाही बरतने वाले शिक्षको पर कड़ी कार्रवाई होगी’ 


➡मेरठ  - मेरठ में करोड़ों रुपए का स्टांप घोटाला कांड, स्टांप घोटाले का मुख्य आरोपी विशाल वर्मा अब इनामी , मेरठ पुलिस ने विशाल वर्मा पर किया 25000 का इनाम , विशाल वर्मा को जिंदा या मुर्दा लाने वाले को मिलेगा इनाम, पिछले 3 साल में 997 अभिलेखों ने करोड़ों का फर्जी स्टांप , ऑफिस में लगे प्रिंटर से छापा करोड़ों का नकली स्टांप, शहर के बड़े कारोबारियों के खास विशाल वर्मा पर ईनाम, करीब 10 करोड़ के स्टांप अब तक नकली मिले है, 1 साल पहले दर्ज मुकदमों में अब जागी है पुलिस


➡संभल - शाही मस्जिद के सर्वे को लेकर हिंसा का मामला, हिंसा में 5 की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए, संभल कोतवाली इलाके में 30 थानों की फोर्स तैनात, नखासा थाने में 400 आरोपियों के खिलाफ केस लिखा गया, पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार किया, छापेमारी जारी, छापेमारी में हथियार और कारतूस भी जब्त किए गए, 1 दिसंबर तक संभल में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, संभल में इंटरनेट सेवा बंद,संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी, पुलिस ने पूछताछ के लिए 2 महिलाओं को हिरासत में लिया, सामाजिक संगठन व जनप्रतिनिधि के आने पर भी रोक लगी, संभल में 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई, 20 पुलिसकर्मी घायल, अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं, डीआईजी, एसपी पुलिस फोर्स के साथ कर रहे फ्लैग मार्च, शाही मस्जिद के चारों तरफ के इलाके पूरी तरह से बंद हैं, जिन घरों में हथियार होने का शक वहां की तलाशी ली गई


➡दिल्ली  - दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी गठित, कांग्रेस ने किया स्क्रीनिंग कमेटी का गठन, मीनाक्षी नटराजन को बनाया कमेटी का चेयरपर्सन, इमरान मसूद व प्रदीप नरवाल समिति में सदस्य बने, उम्मीदवारों के चयन का काम करेगी स्क्रीनिंग कमेटी


➡दिल्ली - आज से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र, संसद का शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा, प्रधानमंत्री महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी बात रखेंगे , सत्र के पहले दिन संसद भवन परिसर में रखेंगे अपनी बात , हंस द्वार के समीप महत्वपूर्ण विषयों पर बात रखेंगे , शीतकालीन सत्र में दोनों सदनों में 19-9 बैठकें होंगी, लोकसभा और राज्यसभा की 19-9 बैठकें होगी , 26 नवंबर को राज्यसभा,लोकसभा की बैठकें नहीं होंगी , 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाएगा , सरकार ने सत्र में विचार के लिए सूची तैयार की है, वक्फ संशोधन समेत 16 विधेयकों की सूची तैयार की है, लोकसभा में 8 और राज्यसभा में 2 विधेयक लंबित हैं

➡संभल - शाही मस्जिद के सर्वे को लेकर हिंसा का मामला, हिंसा में 4 की मौत, 800 लोगों पर मुकदमा दर्ज, संभल कोतवाली इलाके में 30 थानों की फोर्स तैनात, पुलिस ने 25 लोगों को गिरफ्तार किया, छापेमारी जारी, छापेमारी में हथियार और कारतूस भी जब्त किए गए, 1 दिसंबर तक संभल में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, संभल में इंटरनेट सेवा बंद,संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी, सामाजिक संगठन व जनप्रतिनिधि के आने पर रोक लगी, संभल में 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई, 20 पुलिसकर्मी घायल, अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं, शाही मस्जिद के चारों तरफ के इलाके पूरी तरह से बंद हैं


➡संभल - संभल के डीएम-एसपी की प्रेसवार्ता, संभल हिंसा और कार्रवाई की जानकारी दे रहे DM-SP, 15 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं - एसपी संभल, 800 लोगों के खिलाफ केस लिखा गया - एसपी संभल, संभल में धारा 163 लागू की गई - एसपी संभल, अबतक 25 लोग गिरफ्तार किए गए हैं- एसपी संभल, भीड़ की तरफ से फायरिंग की गई थी - एसपी संभल, कल तक संभल में इंटरनेट बंद रहेगा - एसपी संभल, CCTV से उपद्रवियों की तलाश की जा रही - एसपी संभल, पथराव वाली जगह पर हथियार मिले हैं - एसपी संभल, सर्वे को रोकने की कोशिश की गई थी - एसपी संभल


➡संभल - चंद्रशेखर आजाद बिजनौर से संभल के लिए निकले, प्रशासन ने संभल में बाहरी लोगों की एंट्री बैन की, संभल हिंसा के बाद जिले में बाहरी लोगों की एंट्री बैन, हापुड़ के पिलखुवा में चंद्रशेखर को रोकने की तैयारी, पुलिस ने चंद्रशेखर को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई, पिलखुवा टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात है


➡मुंबई - महाराष्ट्र विधानसभा में BJP की संख्या 137 हुई, 4 छोटी पार्टियों ने BJP को दिया अपना समर्थन 


➡लखनऊ - LDA की सिंगल विंडो सुविधा अगले माह से होगी शुरू, लोगों को अपनी समस्याओं से भटकने के लिए मिलेगी निजात, LDA मुख्यालय पर सिंगल विंडो सिस्टम काउंटर हो रहा तैयार


➡लखनऊ - न्यू हैदरगंज तृतीय वार्ड में गंदगी का अंबार, कांशीराम कॉलोनी फेज वन में गलियों में गंदगी, जगह-जगह सीवर ब्लॉक, लोग बुरी तरह परेशान, गंदगी के चलते क्षेत्र में बीमारी फैलने की आशंका, सफाई कर्मचारियों पर पैसा मांगने का भी लगा आरोप


➡लखनऊ - राहुल गांधी की नागरिकता मामले में आज होगी सुनवाई, हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में आज होगी सुनवाई, जस्टिस राजन राय और ओम प्रकाश शुक्ला की बेंच में सुनवाई, 3 माह पहले जनहित याचिका दायर कर दी गई थी चुनौती, कोर्ट ने केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने को कहा था


➡लखनऊ - कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह का बयान, संभल हिंसा पर बोले मंत्री जयवीर सिंह, सपा ने साजिशन लोगों को भड़काया - जयवीर सिंह, देश संविधान, कानून से चलता है गुंडई से नहीं- जयवीर, करहल की सीट भी सपा हारते-हारते बची- जयवीर सिंह


➡लखनऊ - बीजेपी कार्यालय के पास दिव्यागों का प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे दिव्यांग, दरी बिछाकर दिव्यांगों का प्रदर्शन जारी , लेखपाल पद पर चयन की मांग को लेकर प्रदर्शन , 2023 में परिणाम आने के बाद भी नहीं हुई नियुक्ति , अभी तक दिव्यांग कोटे का फाइनल रिजल्ट नहीं आया , दिव्यांग कोटे की 188 सीटें अभी खाली हैं 


➡लखनऊ - यूपी सरकार में मंत्री दानिश आजाद का बयान, आज मुसलमान बीजेपी के करीब आया है- दानिश, इसलिए विपक्ष को तकलीफ हो रही है - दानिश, विपक्ष भड़काने के अलावा कुछ नहीं कर सकता- दानिश, मोदी-योगी पर मुसलमानों का भरोसा बढ़ा - दानिश, ओवैसी जैसे लोग मुस्लिमों को भड़काते हैं - दानिश


➡कन्नौज - यातायात माह में खुद यातायात नियम भूली पुलिस, कई थाना क्षेत्र में बिना हेलमेट पुलिस ने किया रूट मार्च, बिना हेलमेट पुलिस कर्मियों ने बाइकों से किया रूट मार्च, बिना हेलमेट रूट मार्च की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, कई थाना क्षेत्रों में पुलिस कर्मियों ने किया था रूट मार्च


➡श्रावस्ती - श्रावस्ती में किसानों की बढ़ती जा रही है दुश्वारियां, जिले में खाद के बाद अब बीज की भारी किल्लत , हफ्तों चक्कर काटने के बाद भी नहीं मिल पा रही गेहूं बीज , बीज केन्द्रों पर हर दिन जुटती है सैकड़ों किसानों की भीड़ , शाम को मायूस होकर घर लौटने को मजबूर किसान , पहले खाद,अब बीज की दोहरी मार से जूझ रहे किसान


➡अलीगढ़ - नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली और कंटेनर में टक्कर, हादसे में एक किसान की मौत, 4 लोग हुए घायल , पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, अकराबाद में नानऊ ओवरब्रिज के ऊपर हुआ हादसा


➡हापुड़ - सांसद चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने रोका, हापुड़ के रास्ते संभल जाते समय पुलिस ने रोका, पुलिस अपनी गाड़ी में चंद्रशेखर आजाद को लेकर गई, चंद्रशेखर आजाद के साथ नेता, कार्यकर्ता भी मौजूद, हापुड़ के पिलखुवा टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोका, हमारे लोगों का खून बह रहा, पुलिस हमें रोक रही- चंद्रशेखर, आज उन्हें हमारी जरूरत है हम क्यों न जाएं? - चंद्रशेखर, पुलिस गोली चलाकर न्याय कर रही - चंद्रशेखर आजाद, मैं हिंसा का समर्थन नहीं करता, हिंसा के खिलाफ हूं- चंद्रशेखर, हमारे लोगों की हत्या की जा रही - चंद्रशेखर आजाद, किसी की साजिश का गरीब लोग शिकार हो रहे- चंद्रशेखर


➡दिल्ली - AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का बयान, संभल हिंसा पर बोले असदुद्दीन ओवैसी, ये फायरिंग नहीं मर्डर है - असदुद्दीन ओवैसी, संभल में जुल्म हो रहा - असदुद्दीन ओवैसी, दोषियों पर सख्त कर्रवाई होनी चाहिए- ओवैसी


➡दिल्ली - विपक्षी पार्टियों के फ्लोर्स लीडर की मीटिंग, मल्लिकार्जुन खरगे के दफ्तर में हुई मीटिंग


➡दिल्ली - संभल सांसद  जियाउर्रहमान बर्क का बयान, सर्वे करने वाली टीम लाठी-डंडा लेकर आई थी - जियाउर्रहमान, सर्वे करने वाले जय श्रीराम का नारा लगा रहे थे- जियाउर्रहमान, ये पूरी घटना साजिश के तहत की गई है - जियाउर्रहमान, हमारे लोगों की हत्या की गई - जियाउर्रहमान बर्क, संविधान के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए- जियाउर्रहमान, जिस दिन ऑर्डर उसी दिन सर्वे की क्या जरूरत थी- जियाउर्रहमान, आपस में बातचीत करके सर्वे करना चाहिए था - जियाउर्रहमान, पुलिस-प्रशासन के लोगों के पास निजी असलहे थे- जियाउर्रहमान, संभल हिंसा की न्यायिक जांच होनी चाहिए - जियाउर्रहमान बर्क


➡दिल्ली - संभल हिंसा पर बोले सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा, संभल घटना की निष्पक्ष जांच हो - उत्कर्ष वर्मा, उत्कर्ष वर्मा ने संभल हिंसा की जांच की मांग की


➡दिल्ली - नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का बयान, हिंसा किसी चीज का हल नहीं - चंद्रशेखर, धार्मिक स्थल को अपने हिस्से में लेने की कवायद- चंद्रशेखर, ये अच्छा नहीं है, पुलिस-प्रशासन, सरकार की विफलता- चंद्रशेखर, धार्मिक स्थल पर बार-बार आधिपत्य दिखाने की कोशिश- चंद्रशेखर, हिंसा किसी भी चीज का हल नहीं होती - चंद्रशेखर


➡दिल्ली - संभल सांसद  जियाउर्रहमान बर्क का बयान, सर्वे करने वाली टीम लाठी-डंडा लेकर आई थी - जियाउर्रहमान, सर्वे करने वाले जय श्रीराम का नारा लगा रहे थे- जियाउर्रहमान


➡दिल्ली - संभल हिंसा पर बोले प्रोफेसर रामगोपाल यादव, हिंसा के लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार - रामगोपाल, संभल हिंसा में कई लोग मारे गए हैं - रामगोपाल, मैं इस मुद्दे को सदन में उठाऊंगा - रामगोपाल यादव


➡दिल्ली - नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, संभल में हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण - राहुल गांधी, सरकार का पक्षपात और जल्दबाजी भरा रवैया- राहुल गांधी, पीड़ित परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं - राहुल गांधी, असंवेदनशीलता से हुई कार्रवाई ने माहौल बिगाड़ा- राहुल, जिसकी सीधी जिम्मेदार भाजपा सरकार है- राहुल गांधी, सुप्रीम कोर्ट मामले में जल्द से जल्द हस्तक्षेप करे- राहुल, मेरी अपील है कि शांति और सौहार्द बनाए रखें- राहुल गांधी, भारत एकता और संविधान के रास्ते पर आगे बढ़े - राहुल


➡दिल्ली - लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित, निधन के प्रस्ताव पढ़ने के बाद कार्यवाही स्थगित


➡नोएडा - आईटी इंजीनियर को डिजिटल अरेस्ट कर 34 लाख ठगे, ईरान भेजे जा रहे पार्सल में संदिग्ध सामान बताकर डराया, साइबर ठग ने महिला से 19 लाख का लोन भी कराया , निधि पालीवाल को डिजिटल अरेस्ट कर 34 लाख ठगे, साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 10 लाख वापस कराए, महिला के 10 लाख रुपये तुरंत कार्रवाई कर वापस कराए, सेक्टर 41 निवासी ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई


➡दिल्ली - आज से संसद का शीतकालीन सत्र, संभल हिंसा पर संसद में चर्चा कराने की मांग, इमरान मसूद ने संसद में चर्चा कराने की मांग की


➡दिल्ली - संभल हिंसा को लेकर प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा, राज्य सरकार का रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है- प्रियंका गांधी, संवेदनशील मामले में दूसरा पक्ष को सुना नहीं- प्रियंका गांधी, ‘बिना दोनों पक्षों को विश्वास में लिए ​हड़बड़ी के साथ कार्रवाई’ , सरकार ने खुद माहौल खराब किया - प्रियंका गांधी, ‘प्रशासन ने जरूरी प्रक्रिया, कर्तव्य का पालन जरूरी नहीं समझा’, भेदभाव, अत्याचार न जनता के हित में न देश के हित में- प्रियंका, सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेकर न्याय करना चाहिए- प्रियंका गांधी, मेरी अपील है कि हर हाल में शांति बनाएं रखें - प्रियंका गांधी


➡दिल्ली - संसद सत्र के पहले बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ये सत्र कई प्रकार से विशेष रहेगा - पीएम मोदी, संविधान के 75 साल की यात्रा में प्रवेश - पीएम, शीतकालीन सत्र में माहौल शीत रहेगा- पीएम मोदी, सदन में स्वस्थ चर्चा हो, सदस्य चर्चा में योगदान दें- पीएम, संसद का ये सत्र कई मायनों में खास - पीएम मोदी, कुछ लोगों का मकसद संसद की गतिविधि रोकना- पीएम, कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ के लिए हुड़दंग करते हैं- पीएम, विपक्ष के बर्ताव को जनता देख रही - पीएम मोदी, समय आने पर जनता उन्हें सजा भी देती है- पीएम, जनता के नकारे गए लोग चर्चा नहीं होने देते- पीएम, जनता की भावनाओं का आदर करना जरूरी - पीएम, विपक्ष को उसके दायित्व की परवाह नहीं- पीएम मोदी, मुट्ठीभर लोग संसद में हुड़दंग करते हैं - पीएम मोदी, आने वाली पीढ़ी को तैयार करना मकसद हो - पीएम मोदी


➡देहरादून - दीपम सेठ उत्तराखंड के नए DGP, कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार से लेंगे चार्ज , 1995 बैच के आईपीएस अफसर हैं दीपम सेठ, अभिनव कुमार से DGP का चार्ज अवमुक्त किया गया।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

16 साल के लड़के ने भाई-भाभी, भतीजे की हत्या , रोते हुए पुलिस से बोला- 2 दिन से खाना नहीं दिया था, जेल में खाना तो मिलेगा

 गोरखपुर में 16 साल के लड़के ने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की सोते वक्त हत्या कर दी। 9 साल की भतीजी ने उसे हत्या करते देख लिया और चिल्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789