Good Daily News...


सोमवार, 25 नवंबर 2024

सीडीओ ने की जिला स्वच्छता समिति की बैठक

 



देवरिया, (सू0वि0) 25 नवंबर 2024।  विकास भवन स्थित गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय की अध्यक्षता में "जिला स्वच्छता समिति" की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद को आवंटित लक्ष्यों के अनुरूप शौचालय विहीन लाभार्थियों की सूची ऑनलाइन आवेदनों के आधार पर तैयार कर जनपद को प्रेषित करने के लिए सभी खण्ड विकास अधिकारियों और सहायक विकास अधिकारियों को निर्देश दिए।

        बैठक में वर्ल्ड टॉयलेट डे 2024 पखवाड़े के आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। यह अभियान 19 नवंबर 2024 से शुरू होकर 10 दिसंबर 2024 को "मानवाधिकार दिवस" पर समाप्त होगा। इस वर्ष की थीम "हमारा शौचालय, हमारा सम्मान" और टैगलाइन "शौचालय संवारे, जीवन निखारे" तय की गई है।

        जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि अभियान के अंतर्गत व्यक्तिगत और सामुदायिक शौचालयों पर विशेष जोर दिया जाएगा। व्यक्तिगत शौचालय के लाभार्थियों को शौचालय निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र वितरित किए जाएंगे और उन्हें ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से शौचालय सुविधा प्रदान की जाएगी। सामुदायिक शौचालयों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए अक्रियाशील शौचालयों की मरम्मत, पेंटिंग और सौंदर्यीकरण कराकर उन्हें आकर्षक बनाया जाएगा।

       अभियान के तहत, प्रत्येक ग्राम पंचायत से दो सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत शौचालयों का चयन कर विकास खंड स्तर पर भेजा जाएगा। इसके बाद, विकास खंड स्तर पर तीन सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत और दो सर्वश्रेष्ठ सामुदायिक शौचालयों का चयन कर जनपद स्तर पर भेजा जाएगा। जनपद स्तर पर, विकास खंड से भेजी गई सूची में से पांच सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत और तीन सर्वश्रेष्ठ सामुदायिक शौचालयों का चयन कर पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक के अंत में जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया और बैठक समाप्त की।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज का शानदार परिणाम, 98 में 97 छात्र उत्तीर्ण

       देवरिया 25 जून । महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम बैच का परिणाम घोषित हुआ है। एमबीबीएस छात्रों ने 99 प्रतिशत सफलता ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789