➡लखनऊ- नगर निगम लखनऊ में अंधेरगर्दी जारी , 6 माह में ही खर्च हो गया डीजल-पेट्रोल का बजट , 5 जोन में नई कंपनी को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन टेंडर , डीजल और पेट्रोल की खपत नगर निगम दिखा रहा , नई कंपनी के आने के बाद खपत कम होना चाहिए था, 27 करोड़ का प्रावधान था, 20 करोड़ और बढ़ाया गया था, कागजों में डीजल-पेट्रोल का खर्च दिखा रहे निगम कर्मचारी.
➡लखनऊ- यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड, अगस्त में हुई 5 दिवसीय परीक्षा का रिजल्ट जारी, 23, 24, 25, 30, 31 अगस्त को हुई थी परीक्षा.
➡लखनऊ- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म पर बोले ब्रजेश पाठक, गोधरा कांड से जुड़ी सच्चाई पता चलेगी - पाठक, उपचुनाव में सभी सीट पर हम जीत रहे हैं- पाठक, सपा झूठ फैलाने का प्रयास कर रही- ब्रजेश पाठक
➡लखनऊ- वायु प्रदूषण को देखते हुए नगर निगम कोल्ड फॉगिंग कराएगा , डीजल के धुएं वाली थर्मल फॉगिंग बंद कर दी गई , सुबह-शाम का तापमान कम होने के चलते लिया गया फैसला ,वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कोल्ड फॉगिंग का फैसला
➡लखनऊ- विश्व मत्स्यिकी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन, सहकारिता भवन में मत्स्य पालक सम्मानित किए जाएंगे,2 बजे कार्यक्रम में शामिल होंगे मंत्री संजय निषाद
➡लखनऊ- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा,2 अहंकारी नेताओं को जनता आईना दिखाएगी - केशव,27 और 29 के सत्ताधीश बनने का सपना देख रहे- केशव, अहंकार,नकारात्मक राजनीति को देश सफल नहीं होने देगा- केशव, देश को आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति नहीं, विकास चाहिए- केशव, जनता ने सच्चाई, सेवा, और विकास को चुना है - केशव मौर्य, भाजपा ही वर्तमान, भाजपा ही भविष्य - केशव प्रसाद मौर्य
➡लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, बंदूक भी पीडीए के लोगों का हौसला न तोड़ सकी- अखिलेश, प्रभुत्ववादी BJP के खिलाफ 90% आबादी के चुनाव- अखिलेश, PDA की रणनीति नैतिक रूप से 9 सीटें जीत चुकी- अखिलेश, अब आप से आग्रह है कि अपने वोट की रक्षा करें- अखिलेश
➡लखनऊ- आज 2 लाख लोगों पर रहेगी बिजली संकट , विकास नगर, गोमती नगर में नहीं रहेगी बिजली, इंदिरा नगर, फैजुल्लागंज में बिजली बंद रहेगी, उपकेंद्र और फीडर में मरम्मत कार्य किया जाएगा
➡लखनऊ- नगर निगम का एक और कारनामा सामने आया , 3 साल पहले मर चुके व्यक्ति का कर दिया म्यूटेशन, गड़बड़ी करने में रिटायर्ड बाबू का कारनामा सामने आया , शिकायत की तो रिटायर्ड बाबू अपने साथ ले गया फाइल , जमील अहमद पहले भी कई बार विवादों में रह चुका है
➡लखनऊ- कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का बयान, सपा बुर्का पहनाकर लड़कों से वोट कराती है - अनिल राजभर, बुर्का पहनाकर कल पुरुषों से वोट डलवाया गया- अनिल राजभर, सपा चुनाव छल कपट से जीतने का प्रयास करती है- राजभर, कमीशन लेने में सपा से ज्यादा कोई माहिर नहीं - राजभर
➡बरेली- खेत में रखी पराली में लगी अचानक से आग, सूचना पर पहुंचे किसान ने आग को बुझाया, बहेड़ी थाना क्षेत्र के बहीपुर का मामला
➡बरेली- कोटेदार घटतौली की शिकायत पर गांव पहुंची टीम, सप्लाई टीम को देखकर कोटेदार कोटा छोड़कर फरार,सप्लाई टीम ने मामले की पुलिस को दी सूचना, पुलिस टीम को ताले तोड़ने के दिए गए निर्देश, ग्रामीण कर रहे थे कम राशन देने की शिकायत, हाफिजगंज थाना क्षेत्र के चेना मुरारपुर का मामला.
➡संभल- संभल में खाद की किल्लत से किसान परेशान, गेहूं बुआई में खाद लेने आए किसानों में मची भगदड़, हजारों की भीड़ की वजह से बिगड़े हालात,भगदड़ में महिला, पुरुष, किसान जमीन पर गिरे, एक दूसरे के ऊपर से गुजरते रहे लोग,वीडियो वायरल, चंदौसी मंडी समिति में इफको केंद्र का बताया जा रहा वीडिओ
➡हमीरपुर- अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर,बाइक सवार देवर-भाभी की मौके पर हुई मौत,पुलिस में दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,मृतक देवर-भाभी जालौन जिले के थे रहने वाले, जरिया थाना क्षेत्र के चुरहा बम्बी के पास घटना.
➡लखनऊ- लखनऊ नगर निगम स्मार्ट सिटी के तमाम दावे फेल , आशियाना में लॉ कॉलेज के पीछे लगा कूड़े का अंबार, प्राथमिक विद्यालय से चंद कदमों की दूरी पर कूड़ा , कूड़ा डंप होने से बना रहता है गंभीर बीमारियों का खतरा ,आशियाना में स्वरूप चंद्र खेड़ा जोन 8 का मामला
➡कानपुर- केडीए वीसी के खिलाफ आयोग ने जारी किया एनबीडब्ल्यू,. जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने जारी किया NBW, जवाहर विद्या समिति द्वारा आयोग में की गई थी शिकायत, वकील आशीष शुक्ला की शिकायत पर आयोग ने जारी किया वारंट
➡अमेठी - दबंग युवकों ने बाइक सवार युवक के साथ की मारपीट, मारपीट का वीडियो बनाकर दबंग युवकों ने किया वायरल, पीड़ित युवक ने किसी तरीके से भाग कर बचाई जान, पुलिस तहरीर के आधार पर कार्ऱवाई करने में जुटी,दुर्गापुर अमेठी मार्ग का बताया जा रहा मामला
➡लखनऊ- बीजेपी प्रवक्ता मनीष शुक्ला का बयान, करहल में दलित बेटी की हत्या हो गई - मनीष शुक्ला, अखिलेश, शिवपाल अपराधियों को कवर फायर देते हैं- मनीष, सपा का दलित विरोधी चेहरा फिर जनता के सामने- मनीष, अयोध्या, कन्नौज के बाद मैनपुरी में घटना - मनीष शुक्ला,शिवपाल बयानबाजी कर जांच प्रभावित करना चाहते हैं- मनीष
➡झांसी - चलते ट्रक में अचानक लगी भीषण आग, ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई,झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र का मामला.
➡रायबरेली- किशोरी का बेल्ट से गला दबाकर लाखों की लूट का मामला, पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर दर्ज किया मुकदमा, लाखों का माल लेकर फरार हुए बदमाश- पीड़िता, तीन बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम- पीड़िता, सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लेकर फरार - पीड़िता, ग्रामीणों ने 1 युवक को दबोच कर पुलिस को किया सुपुर्द ,बेहोश किशोरी को जगतपुर सीएचसी में कराया गया भर्ती , पीड़ित ने 1 नामजद, 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ दी तहरीर,जगतपुर थाना क्षेत्र के विशनुपुर मजरे उडवा गांव की घटना
➡गोंडा - खुदकुशी के इरादे से ट्रेन के आगे कूदा युवक, ट्रेन के नीचे आकर युवक की दर्दनाक मौत,युवक के शव की पहचान कराने में जुटी पुलिस, इटियाथोक रेलवे फाटक की पूरी घटना
➡कानपुर देहात - 25000 के इनामी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया अरेस्ट, लूट की घटना को अंजाम देने वाले को किया गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी फायरिंग में बाइक सवार के पैर में लगी गोली, थाना रूरा क्षेत्र के गांव सुंदरपुर गजेंन के पास मुठभेड़
➡दिल्ली- यासीन मलिक को लेकर CBI की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई,सुप्रीम कोर्ट में अगले गुरूवार को होगी सुनवाई, कोर्ट ने CBI से कहा, दूसरे आरोपियों को भी पक्षकार बनाएं
➡दिल्ली- दिल्ली शराब घोटाले से जुड़ा भ्रष्टाचार मामला, केजरीवाल और मनीष सिसोदिया VC के जरिए कोर्ट में पेश हुए,AAP नेता दुर्गेश पाठक, BRS नेता के. कविता भी हुईं पेश, विजय नायर समेत अन्य आरोपी वर्चुअली कोर्ट में पेश हुए ,.मामले की अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी।






%20copy.jpg)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें