Good Daily News...


रविवार, 24 नवंबर 2024

देश, विदेश व राज्यों का टांप हेडलाइन मुख्य समाचार





*1* मन की बात-PM ने फिर किया डिजिटल अरेस्ट का जिक्र, बोले- लोगों को समझाना होगा सरकार में इसका प्रावधान नहीं, यह लोगों को फंसाने की साजिश


*2* पीएम मोदी ने युवाओं से की NCC से जुड़ने की अपील, विदेश में बसे भारतीयों की भी तारीफ की


*3* प्रधानमंत्री ने कहा कि 'आज एनसीसी दिवस है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं खुद एनसीसी का कैडेट रहा हूं और इसके अनुभव मेरे लिए अनमोल हैं। एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और सेवा की भावना पैदा करती है। देश में कहीं भी आपदा होने पर एनसीसी कैडेट आगे बढ़कर मदद करते हैं


*4* BJP+ मैनेजमेंट से जीती, कांग्रेस+ को ओवरकॉन्फिडेंस ले डूबा, लाडकी बहिन स्कीम बनी गेमचेंजर, ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ से हिंदू वोटर साथ आया


*5* हेमंत को जेल जाने का फायदा, आदिवासी वोट एकजुट हुए, झारखंड में मंइयां योजना हिट, BJP का बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा फेल


*6* संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक; अडानी मामले पर चर्चा के लिए अड़ी कांग्रेस, हंगामे के आसार


*7* महाराष्ट्र में महायुति सरकार: CM, 2 डिप्टी CM का फॉर्मूला तय; फडणवीस-अजित और शिंदे शाम को दिल्ली जाएंगे, कल शपथ संभव


*8* महाराष्ट्र में सरकार के कार्यकाल में तीन दिन का ही समय बचा है। ऐसे में सीएम पद को लेकर महायुति गठबंधन को जल्द से जल्द फैसला करना है और 26 नवंबर से पहले शपथ ग्रहण होना है। सीएम पद को लेकर भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे चल रहा है।


*9* चुनाव में कांग्रेस की हार चौंकाने वाली', पृथ्वीराज चव्हाण ने बताया अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन


*10* महाराष्ट्र -राज्य में मिली हार पर कांग्रेस का छलका दर्द, कहा- हम समझ नहीं पा रहे हुआ क्या, करेंगे आत्ममंथन


*11* महाराष्ट्र-झारखंड में साफ तौर पर सत्तारूड़ गठबंधन की महिला केंद्रित योजना का जादू देखने को मिला। जहां सम्मान निधि योजना के बदले वोटों से वोटरों ने झोली भर दी। वहीं कई सीटों पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने ज्यादा मतदान कर गेम चेंजर की भूमिका निभाई


*12* संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर तनाव, पथराव के बाद लाठीचार्ज... अफसरों की गाड़ियां फूंकी


*13* शरिया कानून लाना...', संभल की घटना पर भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- यह लोकतंत्र पर हमला


*14* BJP की हार पर बोले CM सरमा- हम कोशिश करते रहेंगे; JMM सरकार से घुसपैठियों की पहचान करने का अनुरोध


*15* कोहली का 30वां टेस्ट शतक: डॉन ब्रैडमैन से आगे निकले; भारत की दूसरी पारी 487/6 पर घोषित, ऑस्ट्रेलिया को 534 रन का टारगेट 


16*.महाराष्ट्र में CM पद पर NCP ने ठोका दावा! छगन भुजबल बोले- अजित पवार भी बन सकते हैं मुख्यमंत्री; कल होगी महायुति विधायक दल की बैठक, CM के नाम पर लगेगी मुहर।


17*.अडाणी रिश्वतखोरी मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा: याचिका में भारतीय एजेंसियों से इसकी जांच की मांग, SEBI की विश्वसनीयता पर भी चिंता जताई।


18*.मदारीहाट में उपचुनाव में हार को लेकर सांसद मनोज तिग्गा ने BJP नेतृत्व को भेजी रिपोर्ट।


19*.बेलूर के 2 अपहृत व्यवसायी का मुर्शिदाबाद के फरक्का से रेस्क्यू, 5 गिरफ्तार।


20*.कल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में होगी BJP विधायक दल की बैठक।


21*.ममता बनर्जी INDI गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त' TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा; कुणाल घोष भी बोले-गठबंधन को अपनाना चाहिए ममता मॉडल'।


22*.अजित पवार जीते हैं लेकिन महाराष्ट्र को पता है NCP किसकी', चुनावी हार के बाद शरद पवार का बयान-'ऐसे परिणाम की उम्मीद नहीं थी, लेकिन ये जनता का फैसला।


23*.संसद का शीतकालीन सत्र कल से; अडाणी पर हंगामे के आसार:19 बैठकें, वक्फ समेत 16 विधेयक लिस्ट में।


24*.विदेशी आक्रांता हमें जीत पाते न उनकी ये औकात तब थी, न अब है', हैदराबाद में बोले RSS चीफ मोहन भागवत।


25*.संभल हिंसा में CO को लगी गोली, कमिश्नर बोले-पहले से थी उपद्रव की तैयारी, अचानक इतनी भीड़ आई कि संभालना मुश्किल हुआ।


26*.यूपी: बरेली में गूगल मैप के भरोसे जा रही थी कार, अचानक खत्म हुआ पुल और नीचे गिर गई गाड़ी, शादी में जा रहे 3 की मौत।


27*.ओडिशा: बालासोर में डिवाइडर से टकराने के बाद चलती ट्रक बनी आग का गोला, जिंदा जला ड्राइवर।


28*.त्रिपुरा में असम राइफल्स का ज्वाइंट ऑपरेशन, जब्त किया 16 करोड़ का नशीला पदार्थ।


29*.पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की हिंसा में 82 मौत,156 घायल; हमलावरों ने महिलाओं और बच्चों को बंधक बनाया गया।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789