देवरिया । रुद्रपुर विकास खंड स्तरीय एक दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन ग्राम गायघाट में आयोजित किया गया। उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी रूद्रपुर डॉ.आर.डी.राम एवं ग्राम प्रधान गुड्डू यादव ने गोपूजन कर शिविर का उद्घाटन किया। डॉ.आर.डी.राम ने विभिन्न विभागीय योजनाओं यथा पशु किसान क्रेडिट कार्ड, स्वदेशी पशु हेतु मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन पुरस्कार,गौ-संवर्धन योजना व मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना की जानकारी दिया एवं डॉ.बलवंत मौर्या के साथ सभी पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर बीमार पशुओं का उपचार किया। दवा वितरण का कार्य पशु औषधिक विनोद कुमार शर्मा ने किया। शिविर में 953 पशुओं का पंजीकरण कर चिकित्सा,टीकाकरण,कृत्रिम गर्भाधान व बधियाकरण आदि कार्य किया गया। शिविर में ज्ञानेश्वर गौड़,प्रदीप कुमार सिंह,कृष्ण मोहन यादव,वीरेंद्र प्रताप सिंह व संतोष कुमार शामिल रहे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें