देवरिया 02 अक्टूबर। रुद्रपुर तहसील कार्यालय में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर ध्वजारोहण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम रुद्रपुर श्रुति शर्मा द्वारा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अधिकारियों और कर्मचारियों सहित उपस्थित लोगों ने गांधी जी के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा ली। इसके उपरांत तहसील परिसर में पौधारोपण भी किया गया।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया, जहां मरीजों को फल वितरित किए।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें