➡लखनऊ-दीपावली पर योगी सरकार देगी मुफ्त सिलेंडर, चुनावी वादों को लगातार पूरा कर रही योगी सरकार, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर , दीपावली से पहले लाभार्थियों के घर पहुंचेंगे सिलेंडर
➡लखनऊ-राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि की बधाई दी, पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी, यह पर्व मां दुर्गा की आराधना का समय है-राज्यपाल, ‘जो हमें शक्ति, साहस और भक्ति की प्रेरणा देता है’, सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना
➡लखनऊ-सीएम योगी से मिले मुख्य सचिव मनोज सिंह, मुख्य सचिव मनोज सिंह ने CM आवास पर की मुलाकात, CM योगी के मार्गदर्शन से सकारात्मक ऊर्जा का संचार-मनोज, मुख्य सचिव मनोज सिंह ने एक्स पर दी जानकारी
➡लखनऊ-CM योगी आदित्यनाथ का हरियाणा दौरा कल, हरियाणा में चुनाव प्रचार का अंतिम दिन कल, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद में CM योगी की जनसभाएं, सुबह 10.30 बजे शाहबाद विधानसभा में जनसभा, 11.35 बजे कलायत विधानसभा कैथल में रैली, 12.30 बजे सफीदों विधानसभा जींद में होगी रैली
➡लखनऊ-लखनऊ एयरपोर्ट के विस्तार में बाधा बन रहे अवैध कब्जे, अवैध कब्जे नए एयरपोर्ट के विस्तार में बाधा बन रहे हैं, HC ने मई में विकास कार्य शुरू करने का आदेश दिया था , अब बाउंड्री निर्माण होने लगा तो विरोध शुरू हो गया , याचिकाकार्ताओं ने भूमि अधिग्रहण को स्वीकार किया था, 28 सितम्बर को एयरपोर्ट प्रशासन ने कार्य शुरू किए, याचिकाकर्ता और अवैध कब्जेदारों ने बाधा उत्पन्न की
➡लखनऊ-दो-दो गांवों को गोद लेंगे कृषि विज्ञान केंद्र, योगी सरकार का किसानों की आय बढ़ाने पर जोर , कटाई से पहले किसानों से संवाद करेंगे वैज्ञानिक , 89 कृषि विज्ञान केंद्र किसानों को तकनीक का प्रशिक्षण, अक्टूबर में आयोजित की जाएंगी रबी गोष्ठियां
➡लखनऊ -चाइनीज मांझे की चपेट में आकर दरोगा घायल, बाइक से जा रहे दरोगा की गर्दन में फंसा था मांझा, होमगार्डों ने इलाज के लिए लोकबंधु में भर्ती कराया, एडीजी जोन ऑफिस में तैनात हैं दरोगा अशरफ अली , बाराबिरवा और पकरी पुल के बीच हुई घटना
➡लखनऊ -फ्लिपकार्ट के डिलेवरी बॉय भरत की हत्या का मामला , मुख्य आरोपी गजानन्द ने बाराबंकी कोर्ट में किया सरेंडर, कुर्सी थाने में दर्ज मुकदमे में गजानंद दुबे ने किया सरेंडर, जिला न्यायालय में गुपचुप तरीके से किया सरेंडर, बाराबंकी कोर्ट ने गजानन्द दुबे को भेजा जेल, वारंट बी लेकर गजानन्द की कस्टडी रिमांड लेगी पुलिस
➡प्रयागराज-डिजिटल कुंभ म्यूजियम बनाएगी योगी सरकार, डिजिटल कुंभ म्यूजियम के लिए 21.38 करोड़ स्वीकृत, शासन ने छह करोड़ रुपए की धनराशि जारी की, 10,000 वर्ग मीटर होगा संग्रहालय का आकार, एक साथ 2000 से 2500 लोग कर सकेंगे भ्रमण, समुद्र मंथन के 14 रत्नों की बनेगी गैलरी
➡श्रावस्ती -कैबिनेट मंत्री नितिन अग्रवाल पहुंचे श्रावस्ती, स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में की शिरकत , भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत , जिले में बड़ी-बड़ी योजनाएं संचालित हो रही- नितिन, नेशनल हाईवे का विस्तार हो रहा- नितिन अग्रवाल, एयरपोर्ट हो या राप्ती नदी पर बन रहे सेतु- नितिन
➡नोएडा -कंपनियों का प्रचार प्रसार कराने के नाम पर ठगी, ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का हुआ खुलासा, पुलिस ने दो शातिर ठगों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 3 लैपटॉप, 7 डेस्कटॉप, 2 फोन बरामद , अब तक दर्जनों लोगों के साथ कर चुके है ठगी , लोगों से लाखों रुपए की कर चुके है अवेध कमाई , आरोपी Go4Distributors.com नाम से चला रहे थे कंपनी, सेक्टर 63 थाना पुलिस ने किया भंडाफोड़ दो को पकड़ा
➡वाराणसी -कार में बरामद हुआ लाखो रुपए का आभूषण, बिना नंबर प्लेट कार से बरामद हुए आभूषण, शराब के नशे में कार से 5 लोगों को पकड़ा, दस्तावेज न दिखा पाने पर जब्त किए पैसे, आभूषण, आयकर विभाग पकड़े गए युवकों से कर रही पूछताछ, वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र का मामला
➡अमेठी-आबकारी विभाग, पुलिस की संयुक्त टीम ने मारा छापा , चाय नाश्ते की दुकान पर पुलिस ने मारा छापा, शराब की खाली बोतलें, कुछ मात्रा में शराब भी बरामद, दुकान चलाने वाला दुकानदार चोरी छुपे बेचता था शराब, मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने मारा छापा, टीम दुकानदार को गिरफ्तार कर ले गई अपने साथ, अमेठी कोतवाली क्षेत्र के ही धम्मौर रोड के पास का मामला
➡गोरखपुर -कलयुगी मां ने अपनी बेटी, भतीजी की हत्या की, खुद आत्महत्या करने रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंची, ट्रेन से टकराकर महिला बुरी तरह से हुई घायल, परिजनों, पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल, मानसिक रूप से विछिप्त बताई जा रही महिला, सूचना पर पहुंचे SP सिटी और CO गोरखनाथ, गोरखनाथ क्षेत्र के चक्का हुसैन की घटना
➡दिल्ली-बीजेपी अध्यक्ष नड्डा की सिख नेताओं के साथ बैठक, दिल्ली बीजेपी के सिख नेताओं के साथ हुई बैठक, सिख समुदाय के बीच जाने की तैयार की गई योजना, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी, आरपी सिंह भी मौजूद, मनजिंदर सिंह सिरसा समेत कई सिख नेता मौजूद रहे।






%20copy.jpg)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें