लखनऊ के शहीद पथ पर स्कूटी से जा रही युवती से बैड टच करने के आरोपी को पुलिस ने सीतापुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम फुरकान है और वह लुलु मॉल में कारपैंटर का काम करता है।
अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी केशव कुमार ने बताया, गाड़ी नंबर से मालिक अमरीश वर्मा तक पुलिस पहुंची। अमरीश ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन वह शहर में नहीं था। बाइक का एक्सीडेंट हो गया था, उसे मैकेनिक के पास बनने के लिए दिया था।
आरोपी फुरकान मैकेनिक का दोस्त था। वह गैराज से गाड़ी लेकर लुलु मॉल काम करने गया था। रात में लौटते समय उसने ऐसी हरकत की। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई थीं।
क्या है मामला...
ऑफिस से घर जा रही थी युवती
एलडीए कानपुर रोड की रहने वाली युवती सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में प्राइवेट जॉब करती है। रविवार को वह रात करीब 10.15 बजे ऑफिस से घर जा रही थी। शहीद पथ पर लूलू मॉल के पास बाइक (यूपी 32 जीडी 4080) से एक युवक उसका पीछा करने लगा।
पीछे से हाथ मारा और निकल गया
कुछ दूर जाकर युवक ने उसके पीछे से कमर पर गलत तरीके से हाथ मारा और तेजी से निकल गया। इससे युवती की स्कूटी लड़खड़ा गई और वह घबरा गई। घटना का पीछे से आ रहे एक अन्य बाइक सवार ने वीडियो बना लिया।
इस मामले में बिजनौर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राणा ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। बाइक नंबर से आरोपी की शिनाख्त की जा चुकी है। उसका नाम अमरीश वर्मा। आगे की कार्रवाई की जा रही है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें