Good Daily News...


गुरुवार, 24 अक्टूबर 2024

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ - सीएम योगी का मिशन रोजगार लगातार जारी, आज सीएम योगी करेंगे नियुक्ति पत्र का वितरण, 1,526 ग्राम पंचायत अधिकारी के नियुक्ति पत्र देंगे, 360 ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण के नियुक्ति पत्र , 64 समाज कल्याण पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करत, सुबह 10.30 बजे से लोक भवन सभागार में कार्यक्रम


➡लखनऊ - उत्तर प्रदेश की राजनीति की जुड़ी सबसे बड़ी ख़बर , समाजवादी पार्टी सभी 9 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी, कांग्रेस उत्तर प्रदेश में उपचुनाव अब नहीं लड़ेगी, अब समाजवादी पार्टी सभी सीटों पर कैंडिडेट उतारेगी, गठबंधन रहेगा लेकिन कैंडिडेट्स सपा के होंगे, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया है ऐलान  , "बात सीट की नहीं जीत की है"- अखिलेश यादव


➡लखनऊ - 12 सितंबर से भाकियू टिकैत का धरना प्रदर्शन जारी, भाकियू टिकैत का जमीन अधिग्रण को लेकर धरना, आज धरने के 43वें दिन किसान अपने ट्रैक्टरों से आएंगे, किसान पथ के नीचे खुर्दही बाजार सुल्तानपुर रोड से आएंगे, सीएम योगी आदित्यनाथ को अपना ज्ञापन सौंपेंगे


➡लखनऊ - सड़क हादसे में हुई बच्ची की मौत, डीसीएम ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, टक्कर में 6 साल की बच्ची नशरा की मौत, हादसे में मृतक बच्ची के मां बाप हुए हैं घायल , चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, शुभम सिनेमा रोड कैसरबाग थाना क्षेत्र का मामला


➡लखनऊ - गोमती नगर के मॉल में दो लोगों में हुई मारपीट, मारपीट में दोनों युवक हुए बुरी तरह घायल, दोनों युवक पेशे से बताए जा रहे हैं गायक,, घायल युवकों को अस्पताल में पुलिस ने कराया भर्ती, गोमती नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी


➡लखनऊ - शराबी युवकों ने बीच सड़क पर मचाया उत्पात, सड़क पर लड़ते झगड़ते करते नजर आए, देर तक शराबी युवक सड़क पर मचाते रहे उत्पात, बीच सड़क पर झगड़े से लगा भीषण जाम, लड़ाई झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुरनिया पुल के नीचे सीतापुर रोड का मामला


➡बहराइच - बहराइच महाराजगंज हिंसा मामले से जुड़ी खबर, पहले थाना अध्यक्ष का भेजा पत्र आया सामने, थाना अध्यक्ष हरदी ने SP से की थी मांग, एसपी से अतिरिक्त फोर्स की मांग की थी, दशहरे को सकुशल संपन्न कराए जाने की मांग थी, डेढ़ सक्सेन PSC व डेढ़ सक्सेन पैरा मिलेंट्री फोर्स की मांग थी


➡बहराइच - मदरसों की जांच के लिए ATS का पत्र आया सामने, गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की फंडिंग की होगी जांच, शासन ने मदरसों की जांच को लेकर जारी किया पत्र, बहराइच में 792 में से 495 मदरसे गैर मान्यता प्राप्त, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने DM से की वार्ता, DM के आदेश पर शुरू होगी आगे की कार्रवाई


➡बहराइच - बहराइच महारागंज जा रही सपा नेत्री को पुलिस ने रोका, मशहूर शायर स्वर्गीय मुनव्वर राणा की बेटी है सुमैया राणा, लखनऊ हाइवे स्थित फखरपुर थाने की पुलिस ने रोका , महाराजंग के हिंसा प्रभावित इलाकों में जा रही थी सुमैया , पुलिस द्वारा रोकने पर सुमैया राणा ने कसा तंज, इतनी सक्रियता उस दिन दिखाई होती तो हिंसा न होती- सुमैया , पुलिस ने सूचना का हवाला देते हुए सुमैया को लौटाया


➡प्रयागराज - गाजियाबाद के डीएम की कार्यप्रणाली पर HC नाराज, DM की कार्यप्रणाली को लेकर HC ने जताई नाराजगी, हाईकोर्ट ने डीएम को आज सुबह 10 बजे तलब किया , सुबह 10 बजे कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा , कंपनी को स्टैंप ड्यूटी के संबंध में जारी की गई नोटिस, नोटिस को लेकर हाईकोर्ट ने डीएम को तलब किया , सभी रिकॉर्ड के साथ कोर्ट में अपना पक्ष रखने को कहा , सुबह 10 बजे कोर्ट में पेश नहीं होंगे तो कार्रवाई होगी-HC, HC के आदेश के बावजूद संपत्ति पर स्टैंप ड्यूटी लगाई, स्टैंप ड्यूटी लगाए जाने की नोटिस से जुड़ा है मामला , कंपनी ने इस नोटिस को इलाहाबाद HC में चुनौती दी


➡प्रयागराज - बीएसपी प्रत्याशी जितेंद्र सिंह आज नामांकन दाखिल करेंगे, फूलपुर विधानसभा सीट से जितेंद्र नामांकन दाखिल करेंगे, बीएसपी ने जितेंद्र सिंह को उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है, 12 बजे BSP प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे


➡प्रतापगढ़ - श्रीमद भागवत कथा में गए योग गुरु बाबा रामदेव, जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य से भेंट कर लिया आशीर्वाद, आज पहुंचेंगे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री महाराज, पट्टी तहसील के रामपुर खागल में कथा में उमड़े भक्त


अम्बेडकरनगर - कॉलोनी में घुसकर गुंडों ने खूब मचाया उत्पात, लाठी डंडो से लैस गुंडों ने दो लोगों को जमकर पीटा ,आधा दर्जन से ज्यादा बताई जा रही है दबंगो की संख्या , पिटाई से दोनों के सिर और शरीर पर आई गंभीर चोट , घायलों का प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है ईलाज , पीड़ित की तहरीर पर घटना की जाँच में जुटी पुलिस , अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के काशीराम आवास कटरिया का मामला


➡बुलंदशहर - सेवादार ने किया दो नाबालिक किशोरियों से रेप, राधा स्वामी सत्संग ब्यास आश्रम का है सेवादार, एक मंद बुद्धि किशोरी 5 महीने की हुई प्रेगनेंट, आरोपी सेवादार मामला खुलते ही मौके से हुआ फरार, परिजनों ने सेवादार के खिलाफ दी तहरीर, तहरीर मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुटी, स्याना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का मामला


➡रायबरेली - सर्राफा व्यवसायी के बेटे की हत्या का मामला, राजमार्ग पर बवाल मामले में 150 लोगों पर केस , कारोबारी की हत्या के विरोध में किया गया था प्रदर्शन, 19 अक्टूबर को हुई थी सराफा व्यसायी के बेटे की हत्या, जनपद के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र की थी घटना।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बरहज व रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के विकास को मिली नई गति, मुख्यमंत्री ने दी ₹456 करोड़ से अधिक की 106 परियोजनाओं की सौगात

    *मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर किया लोकार्पण एवं शिलान्यास*      देवरिया 26 जून। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरांव में आयोजित कार...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789