Good Daily News...


बुधवार, 23 अक्टूबर 2024

मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत बाल-विवाह, बाल श्रम के विरुद्ध चलाया गया जागरूकता अभियान

 


देवरिया(सू0वि0) 23 अक्टूबर। मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत 21-31 अक्टूबर 2024 तक "ऑपरेशन मुक्ति" अभियान चलाए जाने के दृष्टिगत में जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर द्वारा सी.सी रोड हनुमान मंदिर पर रेस्क्यू करते हुये बाल-विवाह, बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया।

         इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी ने वहा पर उपस्थित भिक्षा मांगने वाले बच्चों को भिख न मांगने की सलाह दी, उनके सरकार द्वारा मिल रहे सुविधाओं के बारें में समझाते हुये पढाई करने के लिये कहा। बाल श्रम करते हुये बच्चों की छानबीन की गयी। इस कार्य में उनके साथ श्रम परिवर्तन अधिकारी शशि सिंह, वन स्टॉप सेंटर की काउंसलर मीनू जायसवाल, एवं स्टाफ नर्स वन्दना सिंह द्वारा पूरा सहयोग प्रदान किया गया तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री भी मौजूद रही। 

         कार्यक्रम के तहत वहाँ उपस्थित महिलाओं/ बालिकाओं को वन स्टॉप सेंटर के योजनाओं के बारे में बताया गया एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित होने वाले विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी एवं सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नम्बरों से सम्बंधित टोल फ्री नंबर 181,1098,112,1090,1076,102,108 आदि के बारे में जानकारी दी गयी।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789