भारतीय सेना की ‘इंजीनियरिंग टास्क फोर्स’ दरारों को बंद करने में लगी हुई है. फिलहाल दो दरारों को बंद कर दिया गया है और सेना तीसरी दरार को भरने का काम तेजी के साथ कर रही है।
विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बुडामेरु नामक छोटी नदी के तटबंध में आई दरार को बंद करने के लिए भारतीय सेना युद्ध स्तर क पर काम कर रही है. जानकारी के अनुसार तटबंध में आई दरार के बाद शहर में बाढ़ आ गई थी. दरारों को भरने का जिम्मा भारतीय सेना को सौंपा गया. भारतीय सेना की ‘इंजीनियरिंग टास्क फोर्स' ने तीन में से दो दरारों को बंद कर दिया है तथा तीसरी दरार को भरने के संबंध में टास्क फोर्स, राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें