आगरा।आज पूरे देश में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिवस बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है।इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंचे। सीएम तय समय पर ताजगंज के पुरानी मंडी चौराहे पर पहुंचे और राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण किया।
सीएम योगी ने आगरा में बड़ा बयान दिया है।सीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबको एक रहना होगा,अगर बंटेंगे तो कटेंगे।सीएम ने कहा कि बांग्लादेश से सबक सीखिए,एक रहना है बंटना नहीं है, एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे।विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि विपक्ष को दुनिया की हर चीज दिखाई देती है,लेकिन पड़ोसी देश में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार नहीं दिखाई देता।
सीएम ने कहा कि आगरा के कण कण में कन्हैया का वास है। यहां कला है,आस्था है,समर्पण है और विश्वास है,ये ही राष्ट्र निष्ठा बढ़ाती है।हमें समाज,जाति,भाषा के नाम पर बांटने वाली ताकतों से सावधान रहना होगा। सीएम ने कहा कि दुर्गादास राठौड़ का यही संकल्प था।सबसे बड़ी सत्ता के सामने जमींदारों के लिए घुटने टेक दिए थे।उनका कोई नाम लेने वाला नहीं है।दुर्गादास का नाम मारवाड़,एमपी में अमर है।हमें महापुरुषों का नाम याद रखना होगा। सीएम ने कहा कि विधायक डॉ. धर्मेश आये थे, 13 को आना था,पर अब आ पाया। 10 साल से मूर्ति मेरा इंतजार कर रही थी,जिस दिन कृष्ण आए, उस दिन लोकार्पण हुआ है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें