देवरिया। विकास खंड बैतालपुर अन्तर्गत स्थापित अस्थाई गौआश्रय केन्द्र बलटिकरा पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष महुआडीह उमेश कुमार मल्ल एवं खंड विकास अधिकारी जय प्रकाश ने गोपूजन का कार्य किया। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि सभी लोग गौसेवा में सहभागी बनकर प्रभु श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करें, जिसका आसान तरीका है निराश्रित गौआश्रय केन्द्र को भूसा, चोकर या आर्थिक रूप से दान देकर सहभागी बन सकतें हैं। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी समेत अन्य लोगों ने पशुओं को गुड़,चना एवं केला खिलाया। इस अवसर पर भाजपा नेता मुक्तेश्वर राय , द्वारकाधीश राय, भोलू राय व ग्राम विकास अधिकारी नन्हे सिंह व सफाई कर्मी भी उपस्थित रहे।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें