Good Daily News...


सोमवार, 5 अगस्त 2024

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- यूपी उपचुनाव को लेकर RLD की चुनावी तैयारी तेज, मीरापुर, अलीगढ़ में खैर सीट पर आरएलडी का दावा, चंदन चौहान के सांसद बनने से मीरापुर सीट हुई खाली, अनूप वाल्मीकि के सांसद बनने से खैर सीट हुई खाली, खैर सीट पर भाजपा व आरएलडी में फंस सकता है पेंच, 2007 और 2012 में आरएलडी के पास थी खैर सीट, 2017 और 2022 में भाजपा के कब्जे में थी खैर सीट.


➡लखनऊ- आज शाम उत्तर प्रदेश बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक, यूपी में विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक, यूपी में 10 सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव होने हैं, सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास पर होगी बैठक, दोनों डिप्टी CM, प्रदेश अध्यक्ष,संगठन महामंत्री होंगे शामिल.


➡लखनऊ-यूपी के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट, बारिश के चलते 7 जिलों में बाढ़ जैसे हालात, 24 घंटे में बारिश से 5 लोगों की मौत, प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में 6 MM बारिश.


➡प्रयागराज- आगरा की जामा मस्जिद का सर्वे कराने की मांग, सर्वे की मांग को लेकर इलाहाबाद HC में याचिका दाखिल, आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया से सर्वेक्षण कराने की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज होगी मामले की सुनवाई, जामा मस्जिद कमेटी की ओर से दाखिल की जाएगी आपत्ति,भगवान श्रीकृष्ण विराजमान कटरा केशव देव की भी सुनवाई, अन्य वादों की हाईकोर्ट एक साथ सुनवाई कर रहा है, मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे मूर्ति छिपाए जाने का दावा, एएसआई सर्वेक्षण कराए जाने की मांग की गई है, मथुरा मामले के हिंदू पक्षकार ने दाखिल की है याचिका, जस्टिस मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच में होगी सुनवाई.


➡रायबरेली- फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में 7 लोग गिरफ्तार, अब तक कुल 17 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी, ATS की टीम,रायबरेली पुलिस कर रही है धर पकड़, लैपटॉप, मोबाइल अन्य उपकरण हुए बरामद, ग्राम विकास अधिकारी की आईडी से किया था खेल, व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये गैंग कर रहा था कार्य, पकड़े गए आरोपी गैर जनपद के हैं रहने वाले हैं, रायबरेली में बनाये गए थे 19,184 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र.


➡मेरठ- गुदड़ी बाजार ट्रिपल मर्डर में आज आएगा फैसला, सभी दोषी सिद्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, इजलाल कुरैशी, शीबा सिरोही समेत 10 आरोपी हैं, 23 मई 2008 को तीन दोस्तों की हुई थी नृंशस हत्या, गोलिया मारी, गले काटे और फिर आंखें निकाली थी, मेरठ शहर में हत्या,बागपत की हिंडन नदी में फेंका शव, सुनील ढाका, पुनीत गिरी और सुधीर उज्जवल की हत्या.


➡मेरठ- कांवड़ यात्रा की आड़ में "बुलडोजर बारात" का मामला, मवाना पुलिस ने एक भी अराजक पर नहीं की कार्रवाई, कांवड़ यात्रा के नाम पर कई बुलडोजरों को लेकर शो, कई नामचीन लोग भी बुलडोजर बारात के आयोजक रहे, थानेदार, सीओ की आंखों के सामने निकला बुलडोजर शो,राजनीतिक दबाव के चलते आरोपियों पर नहीं हुआ एक्शन, सुरक्षा, बिजली मानक "बुलडोजर बारात" में तार-तार हुए.


➡मेरठ- करोड़पतियों की कॉलोनी का घोटाला सीएम दरबार में, डिफेंस कॉलोनी की सोसाइटी ने किया करोड़ों का स्कैम, सीएम पोर्टल पर शिकायतों की रिपोर्ट में किया फर्जीवाड़ा, थाना पुलिस ने शिकायतों पर मनमानी रिपोर्ट लगा दी है, घोटालेबाजों पर 5 मुकदमें दर्ज, एक भी गिरफ्तारी नहीं, आरोपियों से मिलकर केस खत्म कराने में जुटे हैं थानेदार, मवाना रोड पर डिफेंस कॉलोनी में करोड़पतियों का आशियाना.


➡सीतापुर- भाजपा का झंडा लगी कार ने कांवड़ियों को रौंदा, भगौली तीर्थ स्थल जा रहे थे सभी कांवड़िये, तेज रफ्तार कार ने 4 कांवड़ियों को कुचला, बच्ची की मौत,3 कांवड़ियों की हालत गंभीर, नाराज कांवड़ियों ने सड़क पर किया हंगामा, स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल किया रेफर, महमूदाबाद के जयरामपुर के पास हुआ हादसा.


➡जालौन- अनियंत्रित होकर पलटी कांवड़ियों से भरी बस, हादसे में बस सवार 6 कांवड़िये हुए घायल, पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, बस चालक को नींद आने से हुआ हादसा, हादसे के समय बस में सवार थे 44 कांवड़िये, महाकाल के दर्शन कर अयोध्या लौट रहे थे, उरई कोतवाली क्षेत्र के NH-27 का हादसा.


➡प्रतापगढ़- बदमाशों ने ईंट भट्ठा संचालक को मारी गोली, गोली मारकर बदमाश मौके से हुए फरार, सूचना पर एसपी, एएसपी घटनास्थल पर पहुंचे, घायल को मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज किया रेफर, एसपी ने जल्द खुलासे के लिए टीम गठित की, जेठवारा क्षेत्र के रामगंज बाजार की घटना. 


➡संभल- तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, हादसे में 2 लोगों की मौत,3 लोग गंभीर घायल, पिकअप सवार परिवार नोएडा से बदायूं जा रहा था,बनियाठेर क्षेत्र के आटा गांव के पास की घटना।



-

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

वंचित 141 छात्राओं का शुल्क जमा न होने के कारण परीक्षा 28 मार्च से---

  *हाई कोर्ट के आदेश से बीएससी की विशेष परीक्षा रुद्रपुर देवरिया पं श्री कृष्ण महिलामहाविद्यालय की बीएससी प्रथम वर्ष की 141 छात्राओं का परीक...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789