Good Daily News...


मंगलवार, 27 अगस्त 2024

बदायूं में महिला की गला रेतकर हत्या,पति घायल,सुबह चार बजे घर जा रहे पति-पत्नी पर बदमाशों ने किया हमला

 



बदायूं।उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उझानी कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली से घर लौट रहे पति-पत्नी पर बदमाशों ने हमला कर मोबाइल और 40 हजार रुपये लूट लिए।विरोध करने पर बदमाशों ने महिला की गला रेतकर हत्या कर दी,जबकि पति बदमाशों के चंगुल से छूटकर भाग निकला।वह भी घायल हुआ है।पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक सनसनीखेज वारदात उझानी कोतवाली क्षेत्र के राजनगर कालोनी में हुई।मानकपुर गांव की 25 वर्षीय निदा अपने पति सरताज के साथ दिल्ली से लौटी थी।सरताज दिल्ली में मेहनत मजदूरी करता है।मंगलवार सुबह लगभग चार बजे सरताज और निदा उझानी बस से उतरे और पैदल ही कच्चे रास्ते से घर चल दिए।कालोनी के बाहरी तरफ चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।सरताज बदमाशों से हाथापाई के बाद घायल हो गया और अपने घर भाग गया।निदा बदमाशों से उलझती रह गई।सरताज जब परिजनों के साथ लौटा तो मौके पर पत्नी निदा का शव पड़ा मिला।बदमाश निदा का मोबाइल फोन,पर्स से लगभग 40 हजार लूट ले गए।लूटपाट के साथ ही बदमाशों ने निदा की गला रेतकर सरेराह हत्या कर दी।हमले में सरताज भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।एसएसपी डाॅ. ब्रजेश सिंह समेत पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। 

बता दें कि सरताज की शादी निदा के साथ लगभग चार साल पहले हुई थी।निदा के कोई बच्चा नहीं था।निदा का दिल्ली में ही इलाज चल रहा था।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

16 साल के लड़के ने भाई-भाभी, भतीजे की हत्या , रोते हुए पुलिस से बोला- 2 दिन से खाना नहीं दिया था, जेल में खाना तो मिलेगा

 गोरखपुर में 16 साल के लड़के ने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की सोते वक्त हत्या कर दी। 9 साल की भतीजी ने उसे हत्या करते देख लिया और चिल्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789