देवरिया। जिला पंचायत सभागार में उत्तर प्रदेश वित्त एवं लेखा तथा लेखा परीक्षा सेवा संगठन उत्तर प्रदेश शाखा जनपद देवरिया इकाई की दो वर्षिय कार्यकारिणी क का गठन एवं गत दो माह के अंदर सेवानिवृत्ति होने वाले लेखाकारों का विदाई सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें सेवानिवृत कर्मियों को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।
साथ ही गठित कार्यकारिणी के पदाधिकारी यथा- राजेश कुमार जायसवाल अध्यक्ष जयप्रकाश यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार , आत्मा विश्वकर्मा महामंत्री, अजय सिंह कोषाध्यक्ष एवं अमरनाथ संगठन मंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आए क्षेत्रीय संगठन मंत्री मोहन कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। सेवानिवृत्ति कार्मिकों अजय कुमार श्रीवास्तव, सहायक लेखा अधिकारी , ओंकार पांडेय, छोटे , विजय कुमार ,सुभाष गुप्ता सम्मानितों में सम्मिलित रहे। इन्हें अतिथियों द्वारा उज्जवल , सुखमय जीवन की कामना की गई।
इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विभागों के लेखाकार व सहायक लेखाकार आदि उपस्थित रहे। संचालन लेखाकार अमित शर्मा द्वारा किया गया।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें