जयपुर। बारां. जिला पुलिस ने 20 साल से फरार मुलजिम ट्रक चालक कादर भाई व ट्रक मालिक मोहम्मद हनीफ भाई को गुजरात के साबरकांठा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों पुलिस से बचने के लिए फरार चल रहे थे। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बारां ने दोनों को स्थाई उद्घोषित अपराधी घोषित किया हुआ था। दोनों वर्ष 2004 से ही फरार चल रहे थे। दोनों पर 4-4 हजार रुपए का इनाम था।
जिला पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि 16 अगस्त, 2004 को फरियादी नाथूलाल पुत्र कन्हैयालाल महाजन ने थाना कोतवाली पर रिपोर्ट पेश की थी कि 26 फरवरी, 2004 को फर्म मैसर्स नाथूलाल अशोक कुमार कृषि उपज मण्डी बारां से करीब 200 क्विंटल वजन की 232 सरसों की बोरी मेहसाना, गुजरात भेजी थी. इस सरसों की कुल कीमत 4,23,980 रुपए थी।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें