Good Daily News...


शुक्रवार, 26 जुलाई 2024

डीएम एवं एसपी ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

 


 *डेंगू वार्ड का लिया जायजा, अलर्ट रहने का दिया निर्देश*


  देवरिया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आज मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। डीएम ने स्वास्थ्य सुविधाओं को अधिक से अधिक जनोपयोगी बनाने के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान डीएम ने डेडिकेटेड डेंगू वार्ड का निरीक्षण कर अलर्ट रहने का निर्देश दिया।

        डीएम आज सुबह मेडिकल कॉलेज पहुँची। उन्होंने सर्वप्रथम रजिस्ट्रेशन काउंटर का जायजा लिया। मौके पर एक्जॉस्ट फैन बंद मिला, जिसे ठीक कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मरीजों और उनके तीमारदारों की अधिक संख्या को देखते हुए पर्याप्त संख्या में बेंच और कुर्सियां लगाई जाए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया।

         इसके बाद डीएम एवं एसपी डेडिकेटेड डेंगू वार्ड पहुँचे। सीएमएस डॉ एचके मिश्रा ने बताया कि अभी डेडिकेटेड वार्ड में 20 बेड की व्यवस्था है, जिसे बढ़ाकर 50 तक किया जा सकता है। मेडिकल कॉलेज में डेंगू जांच की कंफर्मेटरी टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। डीएम ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सतर्क रहने का निर्देश दिया।

       जिलाधिकारी ने कहा कि इस समय जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान संचालित है। वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने एवं जागरूक रहने की आवश्यकता है। जनपद के सभी नगर निकायों द्वारा रोस्टरवार फॉगिंग की जा रही है। जलभराव एवं मच्छरों के पनपने वाले स्थानों पर एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव भी किया जा रहा है। नगर विकास विभाग ने फॉगिंग से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए टॉल फ्री नंबर 1533 जारी किया है, जहां नागरिक फॉगिंग, नगर निकाय में साफ-सफाई से जुड़ी शिकायतों को दर्ज करा सकते हैं। 


डीएम ने कहा कि मौसम परिवर्तन के कारण मच्छर जनित बीमारी डेंगू, चिकनगुनिया एवं मलेरिया की रोकथाम के लिए जनपदवासियों से विशेष एहतियात बरतने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि डेंगू के लिए जिम्मेदार टाइगर प्रजाति के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं। गहरे बर्तनों, गमलों, कूलर में यदि पानी इकट्ठा हो तो उसे साफ कर लें। बच्चे एवं बड़े पूरी बांह के शर्ट एवं फुल पैंट का प्रयोग करें। सोते समय मच्छरदानी लगाएं। उन्होंने कहा कि तेज सिरदर्द एवं बुखार के साथ मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द, जी मिचलाना एवं उल्टी, आंखों में दर्द जैसे लक्षण दिखे तो तत्काल नजदीक के प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराकर इलाज कराएं। अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है। इस दौरान सीएमओ डॉ. राजेश झा, सीएमएस डॉ. डॉ एचके मिश्रा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।


*जिलाधिकारी ने किया ब्लड बैंक का निरीक्षण*


जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने आज मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित ब्लड बैंक का निरीक्षण कर विभिन्न ब्लड ग्रुप के रक्त की उपलब्धता के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने रक्त के रख-रखाव एवं किसी जरूरतमंद को दिए जाने की प्रक्रिया के विषय में जानकारी प्राप्त की। साथ ही सीएमओ डॉ राजेश झा को अधिक से अधिक ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित करने एवं लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789