Good Daily News...


सोमवार, 1 जुलाई 2024

सीएम योगी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की बधाई,जानें क्या कहा

 


लखनऊ।पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का आज 51वां जन्मदिन है।इस मौके पर अखिलेश यादव को बधाइयां देने का तांता लगा है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। 

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो।

बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर पार्टी की तरफ से अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। पार्टी 1 से 7 जुलाई तक राज्य के प्रत्येक गांव में पीडीए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करेगी। बता दें कि लोकसभा चुनाव में सपा ने यूपी में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।प्रदेश की 80 में से 37 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही सपा न सिर्फ यूपी की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, बल्कि भाजपा-कांग्रेस के बाद देश में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई। इस जीत ने इंडिया गठबंधन में सपा का कद बढ़ाया है।यूपी की करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर दिल्ली का रुख किया है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

सपा के पूर्व विधायक अंसार अहमद का कोल्ड स्टोरेज गिरने से 4 लाशें मलब्वे से निकली----

 ब्रेकिंग न्यूज़ । प्रयागराज:सपा के पूर्व विधायक अंसार अहमद का यह कोल्ड स्टोरेज है इसमें तीन लाख पैकेट आलू आते हैं. तीन हिस्से में एक हिस्सा...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789