Good Daily News...


सोमवार, 29 जुलाई 2024

विधानसभा में विपक्ष के हमले से पहले साथ नजर आए योगी, केशव और बृजेश

 


लखनऊ।उत्तर प्रदेश में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।ऐसी अटकलों का बाजार कुछ दिन पहले तक बहुत गर्म था,लेकिन यूपी विधानसभा के मानसून सत्र से पहले जो तस्‍वीर सामने आई उससे इन अटकलों के गर्म बाजार पर विराम लग गया है।मानसून सत्र शुरू होने से पहले जब सीएम योगी मीडिया को संबोधित करने आए तो उनके साथ दोनों डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी मौजूद थे।विपक्ष को ये एक संदेश भी है कि योगी,केशव और बृजेश साथ हैं।

*यूपी विधानसभा सत्र में योगी सरकार की तैयारी*

यूपी विधानसभा सत्र से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि हम सब जानते हैं कि उत्‍तर प्रदेश ने फरवरी में ही अपना बजट पास कर लिया था।मानसून सत्र में प्रदेश की आवश्‍यकता को ध्‍यान में रखते हुए अनुपूरक बजट इस सदन में प्रस्‍तृत होगा।स्‍वाभाविक रूप से उत्‍तर प्रदेश आज देश की सबसे बड़ी उभरती हुई अर्थव्‍यवस्‍था की ओर अग्रसर हुआ है और यही कारण है कि यूपी ने पिछले 7 वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जिन ऊचांइयों को प्राप्‍त किया है वे अभूतपूर्व हैं,अनुकरणीय हैं।

*अखिलेश यादव की जगह माता प्रसाद पांडेय ने ली*

आपको बता दें कि इस सत्र में समाजवादी पार्टी का खेमा काफी बदला-बदला सा नजर आया।दरअसल सपा मुखिया अखिलेश यादव समेत कई सपा नेता सांसद बनकर दिल्ली जा पहुंचे हैं।ऐसे में सपा के कई चेहरे अब यूपी विधानसभा में नहीं दिखेंगे।सपा की तरफ से नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को बनाया गया है तो वहीं कमाल अख्तर को मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी दी गई है।ऐसे में अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सामना नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से होगा।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

16 साल के लड़के ने भाई-भाभी, भतीजे की हत्या , रोते हुए पुलिस से बोला- 2 दिन से खाना नहीं दिया था, जेल में खाना तो मिलेगा

 गोरखपुर में 16 साल के लड़के ने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की सोते वक्त हत्या कर दी। 9 साल की भतीजी ने उसे हत्या करते देख लिया और चिल्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789