Good Daily News...


रविवार, 28 जुलाई 2024

सूर्या की कप्तानी और गंभीर की कोचिंग में भारत का विजयी आगाज, पहले टी-20 में हारा श्रीलंका

 



SL vs IND Highlights: वर्ल्ड चैंपियन भारत ने श्रीलंका को पहले टी-20 इंटरनेशनल में 43 रन से हरा दिया। दूसरा मुकाबला 28 जुलाई को खेला जाएगा। रियान पराग ने तीन विकेट झटके, उससे पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा।


हाई स्कोरिंग पहले टी-20 इंटरनेशनल में भारत ने श्रीलंका को हराया

बेकार गई पाथुम निसंका की 48 गेंद में 79 रन की ताबड़तोड़ पारी

सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक से भारत ने दिया था 214 रन का लक्ष्य

पल्लीकेल: सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर वाली नई कोच-कप्तान की जोड़ी की अगुवाई में भारत ने विजयी आगाज किया है। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की टी-20 सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने 43 रन से मैदान मार लिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव के 26 गेंद में 58 रन की ताबड़तोड़ पारी के बूते भारत ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 213 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में श्रीलंका ने पूरी ताकत से लड़ाई की, लेकिन आखिरी ओवर्स में उसके बल्लेबाज दबाव नहीं झेल पाए और 19.2 ओवर में 170 रन पर ढेर हो गए। रियान पराग ने 1.2 ओवर में सिर्फ पांच रन देते हुए तीन विकेट झटके। अब सीरीज का दूसरा मैच इसी मैदान पर रविवार यानी कल शाम सात बजे से ही खेला जाएगा।

कप्तान बनते ही सूर्या की तूफानी फिफ्टी

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (40 रन) और शुभमन गिल (34 रन) के अच्छी शुरूआत करने के बाद सूर्यकुमार (26 गेंद, आठ चौके, दो छक्के) और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (49 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी से भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। भारत की टी-20 कप्तान के स्थायी कप्तान बनाए जाने के बाद सूर्यकुमार ने अपने पहले मैच में 26 गेंद की पारी में आठ चौके और दो छक्के जड़े। इस दौरान उन्होंने अपना 20वां अर्धशतक जमाया।

यशस्वी-गिल के बीच 74 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप

बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद जायसवाल और शुभमन गिल (16 गेंद, छह चौके, एक छक्का) ने पहले विकेट के लिए छह ओवर में 74 रन की पार्टनरशिप की।गिल पावरप्ले की अंतिम गेंद पर आउट हुए। वानिंदु हसारंगा अपना पहला ही ओवर फेंकने उतरे और जायसवाल (21 गेंद, पांच चौके, दो छक्के) उनकी गुगली पर स्टंप आउट हुए। स्कोर दो विकेट पर 74 रन हो गया। श्रीलंका ने इसी स्कोर पर इन दोनों को आउट कर भारत को दोहरे झटके दिए। चौथे नंबर पर आए ऋषभ पंत (33 गेंद, छह चौके, एक छक्का) को शुरू में थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन इसके बाद वह अपने अर्धशतक के करीब पहुंचे। श्रीलंका के लिए मथीशा पाथिराना ने चार विकेट जबकि मदुशंका, असिथा फर्नांडो और हसारंगा ने एक एक विकेट झटका।

बेकार गई निसंका की 79 रन की पारी

214 रन के विशाल स्कोर के जवाब में श्रीलंका ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। पाथुम निसंका (48 गेंद में 79 रन) और कुसल मेंडिस (27 गेंद में 45 रन) के बीच पहले विकेट के लिए 84 रन की पार्टनरशिप हुई। शॉट मेकिंग इतनी आसान लग रही थी कि स्कोर छोटा प्रतीत हो रहा था। 15वें ओवर में श्रीलंका ने तीन विकेट खोकर 149 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। श्रीलंका के आखिरी नौ विकेट 30 रन बनाने में खर्च हो गए।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

16 साल के लड़के ने भाई-भाभी, भतीजे की हत्या , रोते हुए पुलिस से बोला- 2 दिन से खाना नहीं दिया था, जेल में खाना तो मिलेगा

 गोरखपुर में 16 साल के लड़के ने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की सोते वक्त हत्या कर दी। 9 साल की भतीजी ने उसे हत्या करते देख लिया और चिल्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789